Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: इधर बिहार में खरगे की एंट्री, उधर कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने कर दिया खेला; सियासत तेज

    Updated: Sat, 11 May 2024 04:44 PM (IST)

    Bihar News बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र ...और पढ़ें

    बिहार में कांग्रेस को फिर लगा झटका (जागरण)
    बिहार में कांग्रेस को फिर लगा झटका (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में बीच चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
    2. बिहार कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Politics in Hindi: बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार में खरगे की एंट्री के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। खरगे आज 

    विनोद शर्मा ने पार्टी पर लगाए कई गंभीर आरोप

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress) ने बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलराज पार्ट-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए है। भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्यासी बनाती हों मंशा स्पष्ट है।

    विनोद शर्मा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। जिससे पार्टी पुरी तरह से समाप्त हो रही है। अतः मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्य सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

    अरविंद ठाकुर ने भी लगाए कई गंभीर आरोप

    बिहार कांग्रेस के नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि  राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन,सम्पत्ति बंटवारा आदि पर जन भावना के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

    खबरें और भी

    ये पढ़ें

    Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका

    Bihar Politics: लालू ने तेजस्वी का किया प्रमोशन, तुरंत दे दिया बिहार के लोगों को संदेश; सियासत हुई तेज