यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका
Bihar News तीसरे चरण के मतदान के बाद रालोमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लालू यादव ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल रालोमा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ...और पढ़ें

HighLights
- उपेंद्र कुशवाहा को लालू यादव ने दिया बड़ा झटका
- उपेंद्र कुशवाहा काराकाट में चुनाव में व्यस्त हैं।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Bihar Political News Today: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ राजद की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में ग्रहण किया।
शिवशंकर कुशवाहा ने बताया की राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीति तथा तेजस्वी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर वे राजद में शामिल हुए हैं।
उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर कई आरोप लगाए और कहा कि वे अपनी राजनीतिक लाभ के लिए समाज के किसी भी नेता को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं। कहा कि वे शुरू से ही वे महिलाओं और पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं।
काराकाट से चुनाव लड़ रहे उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की तरफ से काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ पवन सिंह और भाकपा (माले) से राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें