विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: फर्जी चालान के नाम पर उगाही कर था यातायात सिपाही, SP और DSP ने रंगे हाथ दबोचा; तीन अन्य जवान भी गिरफ्तार

By Ashish ShuklaEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 13 Dec 2023 08:26 AM (IST)

बिहार की राजधानी पटना में फर्जी चालान के नाम पर उगाही करने वाला सिपाही गिरफ्तार हो गया है। उसके पास ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. दीघा यातायात पोस्ट पर तैनात था सिपाही
  2. रसीद मांगने पर बड़े वाहन चालकों को देता था धमकी
  3. शिकायत पर जांच करने पहुंचे ट्रैफिक एसपी

जागरण संवाददाता, पटना। दीघा पोस्ट पर तैनात यातायात सिपाही रजिस्टर दिखाकर बड़े वाहन चालकों का फर्जी चालान काट रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा और डीएसपी खुद ही दीघा पोस्ट पर पहुंच गए। यातायात सिपाही संतोष कुमार झा मौके पर मिला। उसके पास से वह रजिस्टर भी मिला, जिसे दिखाकर वह वाहन चालकों का फर्जी चालान काट रहा था।

आरोपित सिपाही को मौके पर ही निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ दीघा थाने में जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपित सिपाही को दीघा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपित सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के क्रम के उसके पास से कुछ अनधिकृत कागजात भी मिले है।

फर्जीवाड़ा का वीडियो देख मौके पर पहुंचे एसपी

आरोपित सिपाही की कुछ दिन पहले ही दीघा पोस्ट पर तैनाती हुई थी। रजिस्टर दिखाकर फर्जी चालान का वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक एसपी जब दीघा चेक पोस्ट पर पहुंच तो वहां एक ट्रक चालक मिला। उसने बताया कि उसका 33 हजार का चालान काटा गया है।

आरोपित सिपाही से जब चालान के बारे में पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक रजिस्टर मिला, जिस पर आरटीओ लिखा था। रजिस्टर पर लिखे वाहनों का नंबर देख ट्रैफिक एसपी समझ गए कि यहां कुछ फर्जीवाड़ा हो रहा है।

तीन जवान निलंबित, महिला इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण

दीघा पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सेक्टर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं यातायात एसपी ने मंगलवार को गांधी मैदान का औचक निरीक्षण किया। पता चला कि वहां तैनात तीन जवान और महिला इंस्पेक्टर गायब हैं। एसपी ने तीनों जवानों को निलंबित कर दिया और महिला इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें- बिहार में तेजी से पनप रहा नशे का कारोबार, शहरी क्षेत्र में ड्रग पैडलर एक्टिव; गली-मोहल्ले में धड़ल्ले से हो रही स्मैक-ब्राउन शुगर की बिक्री

यह भी पढ़ें- गाड़ी से सफर करना मुश्किल, सुबह-शाम में छाया रहेगा कोहरा व धुंध; इस दिन से और बढ़ेगी ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।