Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 38 DPO को शो कॉज नोटिस, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:14 PM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने विद्यालयों के सहायक व लिपिकों के वेतन भुगतान राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा न होने पर गंभीर रुख अपनाया है। ...और पढ़ें

    बिहार शिक्षा विभाग। (जागरण)

    बिहार शिक्षा विभाग। (जागरण)

    HighLights

    1. वेतन भुगतान के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा नहीं हुए।

    2. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मामले को गंभीरता से लिया।

    3. 38 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सहायकों एवं लिपिकों के वेतन भुगतान के लिए दी गयी राशि का हिसाब उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं मिलने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गंभीरता से लिया है।

    इस मामले में निदेशक ने सभी 38 सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगे इसी के आधार पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

    सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियत वेतन पर विद्यालय सहायक एवं विद्यालय परिचारी कार्यरत हैं। इनका नियोजन नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं जिला परिषद नियोजन इकाइयों द्वारा किया गया है।

    इनके नियत वेतन के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग द्वारा राशि जारी की गयी थी। लेकिन, तय समय-सीमा के तहत जिलों ने दी गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध नहीं कराया।

    इसे निदेशक ने गंभीरता से लिया। निदेशक ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उसका जवाब चौबीस घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    साथ ही, वेतन भुगतान संबंधी उपयोगिता प्रमाण-पत्र देने के लिए भी उन्हें चौबीस घंटे का समय दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस टीम पर हमला, महिला होमगार्ड सहित 3 लोग घायल; खेत से बरामद हुई छीनी हुई राइफल