Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar School News: बिहार के 65 लाख बच्चों के लिए खुशखबरी, शिक्षा विभाग इन 2 विषयों में बनाएगा पारंगत

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 05:32 PM (IST)

    Bihar News बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग लगातार बड़ा कदम उठा रहा है। इसी क्रम में अब बिहार के 65 लाख छात्रों के लिए अच्छी खबर ...और पढ़ें

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए अच्छी खबर (जागरण)
    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए अच्छी खबर (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के शिक्षा विभाग ने 65 लाख बच्चों को खुशखबरी दी है।
    2. शिक्षा विभाग ने इन बच्चों को 2 विषयों में पारंगत बनाने की योजना बनाई है।
    3. पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों में लिखने-पढ़ने की आदत विकसित की जाएगी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Teacher News: राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों के 65 लाख बच्चे भाषा एवं गणित में बुनियादी रूप से दक्ष बनेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग निपुण बिहार योजना के क्रियान्वयन को लेकर विद्यालय स्तर पर अभियान चलाने जा रहा है। इस योजना के तहत दो लाख शिक्षक प्रशिक्षित किए गए हैं।

    ये शिक्षक बच्चों को भाषा एवं गणित में दक्ष बनाने में जुटेंगे। बच्चों में विद्यालय के प्रति ललक पैदा करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को भाषा, गणित एवं अंग्रेजी की अभ्यास पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों में लिखने-पढ़ने की आदत विकसित की जाएगी

    लक्ष्य है कि 2026-27 तक शत प्रतिशत बच्चों में सार्वभौमिक बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करने के लिए भाषा और गणित का समुचित ज्ञान हो।  प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार, राज्य के सरकारी विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा तक में लिखने-पढ़ने की आदत विकसित की जा रही है। बच्चों को स्कूल बैग, कापी, कलम, पानी की बोतल एवं कंपास दिए जा रहे हैं।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बच्चों को ट्रेनिंग

    Bihar News: निपुण बिहार योजना के तहत बच्चों को भाषा, गणित एवं अंग्रेजी की अभ्यास पुस्तिकाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहली कक्षा में नामांकित बच्चे स्कूल जाने के लिए तत्पर रहें, इसके लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को शिक्षा के बुनियादी स्तर को मजबूत करना है।

    खबरें और भी

    इसके मद्देनजर बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन निपुण भारत की शुरुआत हुई। इसके तहत यह लक्ष्य भी है कि बच्चे स्वच्छता और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखें। बच्चों के समग्र शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए शुरुआती वर्ष बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए यह में सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। उनमें सामाजिक-भावनात्मक विकास हो। उनका पोषण हो। उनमें स्वच्छ आदतें विकसित हों।

    ये भी पढ़ें

    Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के दो नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होने वाला है विवाह

    Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...