यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...
बिहार के भागलपुर में मुकेश सहनी ने ऐसी घोषणा कर दी जो कि एनडीए सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। भागलपुर में क्रुज पर उन्हें 43 किलो की कतला मछली के स ...और पढ़ें

HighLights
- क्रुज पर 43 किलो की कतला मछली लेकर पहुंचे सहनी
- बोले, मेरा कर्म और धर्म मछली मारना, बेचना और खाना
- मुकेश साहनी ने भागलपुर में बड़ा एलान कर दिया
राज्य ब्यूरो, पटना। Mukesh Sahani on Lalu Yadav: लालू यादव आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। उनकी बैठक में जहां कई दिग्गज नेता मौजूद थे वहीं विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भागलपुर में बड़ी घोषणा कर दी।
हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण को लेकर है: मुकेश सहनी
मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने कहा कि कहा कि हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण की है। जब तक बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।
मुकेश सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी भागलपुर में गंगा क्रुज पर पहुंचे। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
मुकेश सहनी ने टेबल पर दो कतला मछली रखी
मुकेश सहनी ने बैठक की टेबल पर दो कतला मछली भी रखी। जिसका वजन 43 किलो था। उन्होंने कहा मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं मछुआरा का बेटा हूं।
खबरें और भी
भाजपा भले ही चुनाव जीत गई हो लेकिन....
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले पार्टी ने सीट नहीं जीती हो लेकिन वीआइपी के साथ महागठबंधन का वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले चुनाव के लिए शुभ संकेत है। मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोग देश और बिहार की सरकार से ऊब गए है। इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव परिणाम ने दे दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हमें अच्छा परिणाम भी मिलेगा।