Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में पूरी तरह से एक्टिव हुई कांग्रेस, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को इतनी सीट जीतने का दे दिया टास्क

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 09:29 AM (IST)

    Bihar Election 2025 बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बिहार में कां ...और पढ़ें

    बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क। (फाइल फोटो जागरण)
    बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क। (फाइल फोटो जागरण)

    HighLights

    1. अध्यक्ष बोले, डबल इंजन की सरकार का सफाया और 50 सीट जीत लक्ष्य
    2. प्रदेश प्रभारी अल्लावारू 24 को आएंगे पटना, इसके बाद होगा जिलों का दौरा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। बिहार कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है।

    लगातार एक सप्ताह के मंथन के बाद पार्टी ने चुनावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के बाद शनिवार से अभियान शुरू किया। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चंपारण पहुंच गए हैं, जहां से वे चुनावी अभियान प्रारंभ करेंगे।

    दूसरी ओर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा चुनावी अभियान के क्रम में वैशाली में हैं। इनके अलावा कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम एक सप्ताह के दौरे पर अररिया, पूर्णिया और बेगूसराय के लिए निकल चुके हैं।  24 फरवरी से नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू भी इसमें शामिल हो जाएंगे।

    डबल इंजन की सरकार का करेंगे सफाया-  डॉ. अखिलेश

    चुनावी अभियान के लिए चंपारण रवाना होने के पूर्व डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य डबल इंजन की सरकार का सफाया करना है। हमने 50 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य आसान नहीं है, मगर नामुमकिन भी नहीं।

    खबरें और भी

    चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में चौकाने वाले परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण के कार्यक्रम के साथ ही पार्टी अगले दौर के कार्यक्रम की रूपरेखा को युद्ध स्तर पर अंतिम रूप देने में जुटी है।

    इंटरनेट मीडिया और विजुअल मीडिया के जरिये भी पार्टी के कार्यक्रम और विचारधारा के प्रचार-प्रसार की रणनीति पर काम प्रारंभ कर दिया गया है। वार रूम के पुनर्गठन का काम भी तेजी से चल रहा है।

    एक्शन में दिखेंगे बिहार कांग्रेस प्रभारी 

    वहीं, दूसरी ओर पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी एक्शन में आने वाले हैं। पार्टी ने उनके जिला भ्रमण का कार्यक्रम तय कर दिया है। अल्लावारू का बिहार दौरा 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में जाएंगे।

    यात्रा के पहले दिन वे पटना महानगर, पटना ग्रामीण कांग्रेस-1 एवं पटना ग्रामीण-2 के अधीन आने वाले वर्तमान एवं पूर्व के सभी जन प्रतिनिधि के अलावा जिलाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, प्रदेश डेलिगेट, प्रत्याशीगण, प्रखंड अध्यक्ष के साथ मैराथन मीटिंग करेंगे।

    जमीनी हकीकत से अवगत होने के बाद प्रभारी प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ उसका विश्लेषण कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

    प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के चुनावी कार्यक्रम पर एक नजर

    • 24 फरवरी - ग्रामीण कांग्रेस एक और दो के पदाधिकारियों के साथ पटना में बैठक करेंगे।
    • 25 फरवरी - पटना से बेगूसराय के लिए रवाना, बेगूसराय, खगड़िया एवं समस्तीपुर के नेताओं के साथ बैठक होगी।
    • 26 फरवरी - पटना से भोजपुर के लिए प्रस्थान, भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर के विधायक, पार्षदों व नेताओं के साथ बैठक।
    • 27 फरवरी - पटना से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी के नेताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Election 2025: बिहार कांग्रेस में कुछ बड़ा होने वाला है? दिल्ली से 2 बड़े नेता के आने से बढ़ी हलचल

    Bihar Politics: राहुल गांधी के बाद अलका लांबा पहुंची बिहार, मीडिया के सामने NDA की इस बात का उड़ाया मजाक