Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: राहुल गांधी के बाद अलका लांबा पहुंची बिहार, मीडिया के सामने NDA की इस बात का उड़ाया मजाक

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 05:07 PM (IST)

    महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज बिहार पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने जदयू-भाजपा की नीतियों को लेकर सरकार पर जमकर ...और पढ़ें

    पटना में पत्रकार वार्ता करतीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और अखिलेश सिंह। (फोटो जागरण)
    पटना में पत्रकार वार्ता करतीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और अखिलेश सिंह। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. बिहार सरकार का महिलाओं को आरक्षण दिखावा
    2. अलका लांबा ने कहा कि इस साल बिहार ही हमारा लक्ष्य

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत तक होने हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक होकर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। यही वजह है कि बिहार में कांग्रेस के केंद्रीय स्तर के नेताओं के लगातार चक्कर लग रहे हैं।

    राहुल गांधी की दो बिहार यात्रा के बाद शुक्रवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बिहार पहुंची और उन्होंने जदयू-भाजपा की नीतियों को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।

    लांबा ने दावा किया इस बार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता जदयू-भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट करेगी। अलका लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता की।

    महिलाओं की स्थिति में नहीं हुआ सुधार

    अलका लांबा ने कहा कि पिछले वर्षों से बिहार में यह सरकार है, परंतु बिहार में महिलाओं की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। सरकार आज तक महिलाओं के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन तक नहीं लगा सकी। लेकिन सरकार बनाने के बाद अब यह काम कांग्रेस करेगी।

    उन्होंने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के 225 से अधिक सीटें जीतने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का भी मजाक उड़ाया और कहा कि भाजपा ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन बहुमत भी हासिल नहीं कर पाई।

    लांबा ने भाजपा पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाने का श्रेय लेने के बावजूद इसके क्रियान्वयन में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। अलका लांबा ने कहा कि बिहार में चुनाव की घोषणा होने के पूर्व एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जानी चाहिए।

    खबरें और भी

    हमारा लक्ष्य केवल बिहार

    उन्होंने कहा कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी, लगातार बैठकें करेंगे और सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा।

    अलका लांबा ने भाजपा पर कसा तंज।

    अलका लांबा ने कहा कि इस साल एक ही राज्य हमारा लक्ष्य है, वह बिहार है। उन्होंने सदस्यता अभियान भी तेज करने की बात कही।

    इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने लांबा का स्वागत किया और कहा कि महिला कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार कांग्रेस चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के पूर्व सांसद अली अनवर को विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।

    यह भी पढ़ें- 

    Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कर दिया EVM हटाने का वादा, बिहार चुनाव से पहले चला बड़ा दांव

    ‘पवन सिंह को पैसा देकर चुनाव लड़वाया’, आरा के पूर्व सांसद का छलका दर्द, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल