बिहार के धनकुबेर इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति के खुलासे के बाद जांच तेज
ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) का शिकंजा कस गया है। ...और पढ़ें
-1779036511981_m.webp)
गिरफ्तार इंजीनियर गोपाल कुमार। (जागरण)
HighLights
EOU ने इंजीनियर गोपाल कुमार के ठिकानों पर की छापेमारी।
1.73 करोड़ रुपये के नकद निवेश की हो रही जांच।
पटना और दानापुर में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा।
राज्य ब्यूरो, पटना। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच गहराती जा रही है।
पटना स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान कई जमीन प्लाटों से जुड़े एग्रीमेंट और सेल डीड के कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी अब विस्तृत जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ईओयू इंजीनियर से तमाम निवेश की जानकारी हासिल करने के लिए नोटिस देकर बुलाएगी और पूछताछ करेगी।
ईओयू को छापामारी के दौरान इंजीनियर के ठिकानों से आभूषण खरीद से जुड़ी करीब 47 लाख रुपये की रसीदें भी मिली हैं।
पटना में करोड़ों का फ्लैट
जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई। सूत्रों के अनुसार, गोपाल कुमार ने दानापुर बाजार समिति के पास 1.25 करोड़ का आवासीय भूखंड और दानापुर के लक्ष्मी कॉटेज में फोर बीएचके फ्लैट खरीदा था।
इन दोनों संपत्तियों के लिए करीब 1.73 करोड़ रुपये नकद भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब उनसे इस रकम के स्रोत के बारे में जवाब मांगा जाएगा। इसके लिए जल्द नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा।
बुलाया जाएगा EOU कार्यालय
जांच के दौरान जमुई में मिली हुंडई क्रेटा गाड़ी के मालिक सुरेंद्र प्रसाद को भी नोटिस जारी कर ईओयू कार्यालय बुलाने की तैयारी है।
गौरतलब है कि शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई ने इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी। इस कार्रवाई में लाखों रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।
यह भी पढ़ें- भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर
यह भी पढ़ें- नोटों के बंडल; गहने और आलीशान फ्लैट, बिहार में इंजीनियर के 4 ठिकानों से मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी