Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: 'मतलब उ लोग कहेंगे तभी...', INDIA बनाम भारत की लड़ाई में कूदे तेज प्रताप यादव

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 06:09 PM (IST)

    Bharay vs India Name News भारत बनाम इंडिया के विवाद में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी गु ...और पढ़ें

    भारत बनाम इंडिया के विवाद पर तेज प्रताप यादव ने भाजपा को घेरा। फाइल फोटो
    भारत बनाम इंडिया के विवाद पर तेज प्रताप यादव ने भाजपा को घेरा। फाइल फोटो

     एएनआई, पटना: भारत बनाम इंडिया के विवाद में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद याद के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।  पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा, ''मतलब उ लोग रखेंगे तभी भारत का नाम भारत रहेगा।''

    तेज प्रताप यादव ने कहा, ''पहले से ही भारत का नाम है भारत। मतलब भारत का नाम पहले ही तय है। इंडिया भी नाम हैं। भारत भी है। लोग दोनों ही बुलाते हैं। फिर उ लोग काहे भारत नाम रख रहे हैं।''  

    तेज प्रताप यादव ने धर्म को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''देखिए धर्म केवल एक ही होना चाहिए- इंसान का धर्म। लोगों में इंसानियत होनी चाहिए। सभी धर्मों का आदर करना चाहिए, जो भी धर्म हैं, जो मानव लोगों ने बनाए हैं, भगवान तो बनाए नहीं है। हम तो कहेंगे कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।''

    यह भी पढ़ें : सनातन विवाद पर RJD अध्यक्ष जगदानंद का 'ज्ञान' पढ़ लीजिए, क्यों लोहिया, लालू और कर्पूरी ठाकुर का दिया उदाहरण