Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सनातन विवाद पर RJD अध्यक्ष जगदानंद का 'ज्ञान' पढ़ लीजिए, क्यों लोहिया, लालू और कर्पूरी ठाकुर का दिया उदाहरण

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 11:48 AM (IST)

    डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद देश में सनातन धर्म को लेकर विवाद तूल पकडता जा रहा है। बिहार में राजद अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के ...और पढ़ें

    सनातन विवाद पर राजद अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के विवादित बोल। फाइल फोटो
    सनातन विवाद पर राजद अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के विवादित बोल। फाइल फोटो

     जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद से सनातन धर्म को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच, बिहार में राजद अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेहद करीबी नेता जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने वालों को भारत को गुलाम बनाने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और राम मनोहर लोहिया का उदाहरण भी दे डाला।

    दरअसल, राजद नेता जगदानंद सिंह (Jagada Nand Singh) राजद कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं, उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है।

    जगदानंद सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए देश को गुलाम बनाने के लिए सनातन धर्म को मानने वालों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि भारत गुलाम किसके समय में हुआ? क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे, लालू प्रसाद यादव थे या राम मनोहर लोहिया थे?

    यह भी पढ़ें : I.N.D.I.A का पोस्‍टर देखते ही भड़क गए ललन सिंह, पटना में जदयू कार्यालय से मिनटों में हटवाया

    राजद अध्‍यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी नेता जगदानंद सिंह खुद एक कार्यक्रम में तिलक लगाए हुए। फाइल फोटो

    यह भी पढ़ें : बिहार में बढ़ी चुनावी हलचल, I.N.D.I.A की बैठक के बाद NDA से सीधे मुकाबले वाली RJD की इन 10 सीटों की खूब चर्चा

    मंदिर को लेकर कही ये बात

    लालू के खासमखास नेता जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि टीका लगाकर घूमने वाले लोगों ने ही भारत को देश को गुलाम बनाया। उन्होंने कहा कि मंदिर बना या तोड़ो, लेकिन देश इससे नहीं चलने वाला है।

    खबरें और भी

    जगदानंद सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को हिंदू और मुसलमान में बांटने से देश नहीं चलेगा। इससे पहले भी जगदानंद सिंह शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के साथ रामचरितमानस पर सवाल उठा चुके हैं।