यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
I.N.D.I.A का पोस्टर देखते ही भड़क गए ललन सिंह, पटना में जदयू कार्यालय से मिनटों में हटवाया
Lalan Singh News बिहार की राजधानी पटना स्थित जदयू कार्यालय के सभागार में लगे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया। जदयू के प्रदे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित जदयू कार्यालय के सभागार में लगे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया। जदयू के प्रदेश मुख्यालय के प्रेस वार्ता कक्ष में में लगे I.N.D.I.A के पोस्टर को देखते ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए, जिसके बाद कुछ मिनट के भीतर ही पोस्टर हटवा दिया गया।
दरअसल, जदयू कार्यालय में लगे I.N.D.I.A के पोस्टर पर विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के फोटो लगे थे और साथ ही 'जीतेगा इंडिया चक दे इंडिया' का नारा लिखा था, लेकिन इस पोस्टर में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं लगी थी।

कार्यालय में पोस्टर लगने के बाद जैसे फोटो न होने की जानकारी ललन सिंह को मिली, उन्होंने पोस्टर की तस्वीर मंगवाई। इसके बाद ललन सिंह भड़क गए और तुरंत पोस्टर हटाने का फरमान दिया।
यह भी पढ़ें : 'INDIA या भारत' की लड़ाई के बीच लालू का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, बताया था कहां है 'इंडिया'
I.N.D.I.A के पोस्टर के बैकग्राउंड में संसद की तस्वीर लगी नजर आ रही थी, जबकि पोस्टर के सेंटर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार था, जिनके बाईं ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दाईं ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे थे। इनके आसपास गठबंधन के अन्य नेताओं की तस्वीरें लगी थीं।
यह भी पढ़ें : बिहार में बढ़ी चुनावी हलचल, I.N.D.I.A की बैठक के बाद NDA से सीधे मुकाबले वाली RJD की इन 10 सीटों की खूब चर्चा