बिहार में बाढ़ का विकराल रूप: 16 जिले प्रभावित, 200 से ज्यादा सड़कों पर आवागमन ठप; 28 लाख आबादी पर असर
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे 16 जिले प्रभावित हैं और 28 लाख आबादी पर असर ...और पढ़ें
HighLights
बिहार के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित, 28 लाख आबादी पर असर।
200 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप, नावों से हो रहा परिचालन।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा, पुनपुन समेत गंडक, सोन और कोसी आदि नदियों के उफान से 16 जिले बाढ़ प्रभावित हो गए हैं।
गंगा नदी सात स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। आंकड़ों के अनुसार करीब सात सौ नावों का परिचालन किया जा रहा है। अन्य जिलों में भी हालात ठीक नहीं हैं।
200 से ज्यादा सड़कों पर आवागमन प्रभावित
14 जिलों में स्थिति विषम हो गई है। पटना, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, भागलपुर, मुंगेर आदि जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
बाढ़ से करीब 200 सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। यहां नाव का सहारा है। करीब 28 लाख आबादी पर बाढ़ का असर पड़ा है। भोजपुर और बेगूसराय में 100 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

(गंगा किनारे पटना सिटी के निचले इलाके में घुसा गंगा का पानी।)
सीएम स्वयं कर रहे निगरानी: नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। सबका प्रयास है कि लोगों को कम से कम समस्या हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। बेहतर तरीके से लोगों तक राहत पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावितों के लिए की जा रही समुचित व्यवस्था
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीएम सम्राट चौधरी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर से स्थिति का मुआयना कर रहे हैं। शनिवार को बेगूसराय में वे बाढ़ का जायजा लेने जाएंगे।
बिहार के 23 जिले प्रभावित हैं। जान-माल की क्षति हो रही है। सीएम स्वयं एरियल सर्वे के माध्यम से स्थिति को देख रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार और प्रशासन काम कर रहा है।
बाढ़ प्रभावित के लिए राशन, कम्यूनिटी किचेन की व्यवस्था की गई है। दानापुर के दियारा इलाके में बोट, राशन की व्यवस्था की जा रही है। मवेशी के लिए चारा और रहने की व्यवस्था सरकार ने की है।

(गंगा किनारे पटना सिटी स्थित दीदारगंज के निचले इलाके में घुसा गंगा का पानी।)
यह भी पढ़ें- सारण में बाढ़ से बिगड़े हालात, गंगा-सोन समेत चार नदियों के जलस्तर में तेजी; NH-19 पर आया पानी
