Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Flood: 'सरकार को पहले ही नींद से जाग जाना चाहिए था', मीसा भारती ने नीतीश सरकार के बाढ़ प्रबंधन पर उठाए सवाल

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 05:52 PM (IST)

    बिहार में बाढ़ से तबाही मची हुई है। कोसी गंडक बागमती और पहाड़ी नदियों के उफान से उत्तर बिहार में हाहाकार मचा है। कोसी बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं औ ...और पढ़ें

    मीसा भारत ने नीतीश सरकार पर बोला हमला।
    मीसा भारत ने नीतीश सरकार पर बोला हमला।

    HighLights

    1. मीसा भारती ने नीतीश सरकार के बाढ़ प्रबंधन पर उठाए सवाल
    2. कहा- सरकार को पहले ही जाग जाना चाहिए था

    एएनआई, पटना। बिहार में कोसी, गंडक, बागमती और पहाड़ी नदियां तबाही मचा रही हैं। उत्तर बिहार में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कोसी बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, बराज से छह लाख क्यूसेक से भी अधिक पानी छोड़ा जा चुका है। वाल्मीकिनगर और कमला बलान से भी लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

    बाढ़ से मची तबाही को लेकर राजद सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने नीतीश सरकार के बाढ़ प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

    बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही मदद

    मीसा भारती का कहना है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने में बहुत देर कर दी है। सरकार को पहले ही जाग जाना चाहिए था और तैयारी करनी चाहिए थी।

    अपने संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र के मनेर और धानापुर में बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है, लेकिन लोगों को प्रशासन से पर्याप्त मदद नहीं मिली।

    पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए थी

    मीसा भारती ने कहा कि कोसी बैराज खुलने के बाद दरभंगा के बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमें पता है कि उत्तर बिहार में हर साल बाढ़ आती है तो बिहार सरकार और आपदा विभाग को इसकी तैयारी पहले कर लेनी चाहिए थी।

    यह भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में तांडव कर रहीं कोसी-गंडव और बागमती नदियां, सीतामढ़ी में टूटा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

    Bihar Flood News Live: बिहार में बाढ़ से कहां-कहां मच रही तबाही? देखें भयावह तस्वीरें; कमला बलान से पानी ओवरफ्लो

    खबरें और भी