यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Floor Test: तेजस्वी कर देंगे 'खेला'! विश्वासमत के लिए अभी तक सदन में नहीं पहुंचे भाजपा-जदयू के ये पांच विधायक
Bihar Floor Test बिहार के विधानसभा में बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। इस बीच सियासी अटकलें और तेज हो गईं हैं। पहले खबर थी कि राजद के दो विधायकों ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू की बीमा भारती और डॉ संजीव कुमार भी नहीं पहुंचे
- भाजपा की ओर से रश्मि वर्मा और भागीरथी देवी नहीं पहुंची
जागरण संवाददाता, पटना। विधानसभा में बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, राजद के कुछ विधायकों ने अपना पाला बदल लिया है। दूसरी ओर, भाजपा-जदयू के कुछ विधायक भी अभी तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि विश्वासमत में सम्मिलित होने के लिए अभी तक भाजपा की ओर से रश्मि वर्मा और भागीरथी देवी नहीं पहुंची हैं। भाजपा के मिश्री लाल यादव और जदयू की बीमा भारती और डॉ संजीव कुमार भी नहीं पहुंचे हैं।
सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला सत्र
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार आज विधानसभा में विश्वास मत से गुजर रही है। नीतीश कुमार अपनी सरकार के लिए बहुमत का प्रस्ताव सदन में रख रहे हैं। इसके बाद बजट सत्र शुरू हो जाएगा। सत्ता परिवर्तन के बाद विधान मंडल का यह पहला सत्र है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की राजनीतिक गहमागहमी चरम पर है और अपने-अपने दावे के बीच लगभग सभी पार्टियों द्वारा ह्विप भी जारी किया जा चुका है।
तेजस्वी यादव की तरफ से सरकार पलटने को लेकर पहले भी चेतावनी दी चुकी है। ऐसे में भाजपा-जदयू के विधायकों के सदन में नहीं पहुंचने से अटकलें और तेज हो गईं हैं।
यह भी पढ़ें-