Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दूसरे राज्यों से यहां आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं', राज्यपाल ने बिहार को लेकर ये बातें कहीं

    By Dina Nath SahaniEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 12:47 PM (IST)

    Bihar News राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि दूसरे राज्यों से बिहार आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं और यहीं की भाषा-बोली और संस्कृति ...और पढ़ें

    'दूसरे राज्यों से यहां आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं', राज्यपाल ने बिहार को लेकर ये बातें कहीं
    'दूसरे राज्यों से यहां आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं', राज्यपाल ने बिहार को लेकर ये बातें कहीं

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन के दरबार हाल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप एवं अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग बिहार में रहकर व्यापार, सरकारी सेवा, पढ़ाई एवं आजीविका आदि के लिए कार्य करते हैं और इस राज्य ने सबको प्रेम, सम्मान और अपनापन दिया है।

    'बिहार की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएं'

    दूसरे राज्यों से यहां आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं और यहीं की भाषा-बोली और संस्कृति को अपना लेते हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम बिहार की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएं और कुछ प्रदेशों में बने बिहार की नकारात्मक छवि को बदलने का प्रयास करें।

    इस अवसर पर मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू, बिहार में पदस्थापित मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    इससे पहले गुरुवार को राजभवन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के स्थापना दिवस मनाया गया था, जिसमें राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की हरजोत कौर, पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    ये भी पढे़ं -

    कर्बला के बगल में दिया जाता है अर्घ्य, मुस्लिम भी खाते है छठ का प्रसाद; पूजा के समय घाट पर होते हैं उपस्थित

    मुजफ्फरपुर: अब जाकर मिली चैन की सांस, ऑरेंज से यलो में पहुंचा प्रदूषण का ग्राफ; दो दिन तक रहा था रेड जोन में