Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar IAS Promotion: प्रमोशन की खुशी पांच साल ही रहेगी, इन 40 आईएएस अफसरों का सपना देर से हुआ साकार

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 02:29 PM (IST)

    आईएएस में प्रोन्नत हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की उम्र 59 वर्ष हो चुकी है। इनके जन्म का वर्ष 1964 है। यानी 2024 में ये रिटायर कर जाएंगे। ...और पढ़ें

    प्रमोशन की खुशी पांच साल ही रहेगी, इन 40 आईएएस अफसरों का सपना देर से हुआ साकार (फोटो- जागरण)
    प्रमोशन की खुशी पांच साल ही रहेगी, इन 40 आईएएस अफसरों का सपना देर से हुआ साकार (फोटो- जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar IAS Promotion News प्रोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनना बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का सपना रहा है। हाल ही में तीन वर्षों का बैकलॉग खत्म कर 54 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नत पद के हिसाब से अभी इनका पदस्थापन नहीं हुआ है। वहीं, प्रोन्नत अधिकारियों की स्थिति यह है कि इनमें 40 अफसर पांच वर्ष के भीतर ही रिटायर हो जाएंगे। आठ की उम्र एक वर्ष, 11 दो वर्ष, 10 तीन वर्ष, 11 चार वर्ष, 13 पांच वर्ष और एक छह वर्ष में रिटायर कर जाएंगे।

    आठ अधिकारियों की उम्र हो चुकी है 59 वर्ष

    आईएएस में प्रोन्नत हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की उम्र 59 वर्ष हो चुकी है। इनके जन्म का वर्ष 1964 है। यानी 2024 में ये रिटायर कर जाएंगे। इनमें सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, रजनीकांत, शशांक शेखर सिन्हा, धीरेंद्र जायसवाल, आनंद मंडल, आलोक कुमार व मकसूद आलम हैं। इनमें कुछ तो अगले वर्ष के आरंभ में ही रिटायर हो रहे।

    11 अधिकारी ऐसे जो दो वर्ष में हो जाएंगे रिटायर

    भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत 11 अधिकारी ऐसे हैं जो अगले दो वर्षों के भीतर रिटायर हो जा रहे हैं। इनके जन्म का वर्ष 1965 है। इनमें पुरुषोत्तम पासवान, विजय कुमार राय, निर्मल कुमार, विश्वनाथ चौधरी, अनिमेष पांडेय, शिव कुमार शैव,संजय कुमार, निशीथ वर्मा, सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा व इबरार आलम शामिल हैं।

    दस अधिकारी केवल तीन वर्ष ही रह पाएंगे आईएएस

    बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी में प्रोन्नत हुए दस अधिकारी इस श्रेणी के हैं जिन्हें अगले तीन साल तक ही काम करने का मौका मिलेगा। इनके जन्म का वर्ष 1966 है। इनमें मुकेश कुमार सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, अनिल चौधरी, अरुण कुमार सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, अरुण कुमार झा, नंदकिशोर साह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अंजुला प्रसाद व अनिल कुमार ठाकुर शामिल हैं।

    खबरें और भी

    आईएएस में प्रोन्नत होकर चार वर्ष काम करने वालों की संख्या 11

    आईएएस में प्रोन्नति पाकर अगले चार वर्षों तक काम करने वाले अधिकारियों की संख्या 11 है। इनके जन्म का वर्ष 1967 है। इनमें उज्जवल कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, डा. विद्यानंद सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा, संजय कुमार, संगीता सिंह, रंजीत कुमार व प्रवीण कुमार शामिल हैं।

    13 प्रोन्नत अधिकारी पांच वर्षों तक कर सकेंगे काम

    भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी अगले पांच वर्षों तक काम कर सकेंगे। इनके जन्म का वर्ष 1968 है। इनमें कल्पना कुमारी, गीता सिंह, गौतम पासवान, मुकेश कुमार, पवन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार-1, शैलेंद्र कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, नवीन, अरुणाभ चंद्र वर्मा, ब्रजेश कुमार, संजय कुमार व नरेश झा शामिल हैं।

    केवल एक अधिकारी की छह वर्ष काम कर सकेंगे

    प्रोन्नति पाए अधिकारियों की सूची में केवल एक नाम ही ऐसा है जो अगले छह वर्षों तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में काम कर सकेंगे। इस दायरे में मनोज कुमार शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar IAS Promotion: बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर बने आईएएस अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

    ये भी पढ़ें- Bihar IAS Promotion: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का हुआ प्रमोशन, किसे मिला कौन-सा पद ? यहां पढे़ं