विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले, देखें पूरी ल‍िस्‍ट

Published: Sun, 23 Aug 2026 08:28 AM (IST)

राज्य सरकार ने शनिवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, जिससे कई जिलों के डीडीसी, एसडीओ और नगर ...और पढ़ें

बिहार में 23 आईएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बिहार में 23 आईएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया।

  2. कई जिलों के डीडीसी, एसडीओ और नगर आयुक्त बदले गए।

  3. श्रेया श्री, गरिमा लोहिया सहित कई अफसरों को नई पोस्टिंग।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने शनिवार देर रात 23 आइएएस अफसरों का तबादला किया। कई जिलों के डीडीसी, एसडीओ और नगर आयुक्‍त बदल गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रेया श्री को खगड़‍िया का उप विकास आयुक्त, बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। 

तुषार बने मधुबनी के डीडीसी 

दानापुर के एसडीओ अनिरुद् पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त, पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उपविकास आयुक्त बनाया गया है। 

कटिहार के एसडीओ प्रद्म्युुन सिंह यादव को उद्योग विभाग का निदेशक, खादय प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्‍मेदारी दी गई है। 

मुजफ्फरपुर,  पश्चिम की एसडीओ आंकाक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर भेजा गया है। 

नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त, आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त, सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। 

IAS 4

IAS 1

IAS 3

IAS 2

विक्रम सिंह को दानापुर एसडीओ की जिम्‍मेदारी 

भागलपुर के एसडीओ कृष्णचंद्र गुप्ता को मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

जबकि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पाकर लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ वहीं, प्रिया रानी को सासाराम का एसडीओ पद पर पदस्‍थापित किया गया है।  

कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का एसडीओ, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ, अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ बनाया गया है।  

सूरज कुमार को कटिहार का एसडीओ, विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ, जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ, के. परीक्षित को नवगछिया का एसडीओ, महेश कुमार को तारापुर का एसडीओ, कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, पंकज कुमार बने गृह विभाग के प्रधान सचिव; पांच जिलों को मिले नए DM