विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar IPS Transfer: बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण-सिवान समेत कई जिलों के SP बदले

Updated: Tue, 18 Aug 2026 06:07 PM (IST)

बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में सारण, सिवान, रोहतास, भोजपुर और नालंदा सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पुलिस इकाइयों में भी फेरबदल

पुलिस इकाइयों में भी फेरबदल

HighLights

  1. बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला।

  2. सारण, सिवान, रोहतास सहित कई जिलों के एसपी बदले गए।

  3. कानून-व्यवस्था और विशेष पुलिस इकाइयों को मिलेगी मजबूती।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 18 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यालय के साथ जिलों में भी फेरबदल किया गया है। सारण, रोहतास, भोजपुर और नालंदा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के एसपी बदले गए हैं।

एके-47 फायरिंग के बाद सीवान SP हटाए गए

एके-47 फायरिंग मामले के बाद सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को भी हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

अनिल कुमार को मद्यनिषेध एवं एएनटीएफ की कमान

अनिल कुमार को डीआईजी वायरलेस एवं तकनीकी सेवाएं से डीआईजी मद्यनिषेध एवं एएनटीएफ बनाया गया है।

मृत्युंजय कुमार चौधरी को डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से डीआईजी नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव रंजन-2 को डीआईजी मानवाधिकार से डीआईजी विशेष निगरानी इकाई बनाया गया है।

वायरलेस से निगरानी तक अधिकारियों की नई तैनाती

अजय कुमार पाण्डेय को डीआईजी मद्यनिषेध एवं एएनटीएफ से डीआईजी वायरलेस एवं तकनीकी सेवाएं भेजा गया है।

आमीर जावेद को डीआईजी कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, सीआईडी से डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बनाया गया है।

मिथिलेश कुमार को एसपी ईआरएसएस से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर भेजा गया है।

सुशील कुमार को मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार

सुशील कुमार को डीआईजी विधिक मामले एवं नियम के साथ डीआईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हृदय कान्त को एसपी आतंकवाद निरोधक दस्ता से पुलिस अधीक्षक नालंदा बनाया गया है। राजेश कुमार को एसपी साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई से एसपी एएनटीएफ मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो भेजा गया है।

पदाधिकारियो के नाम वर्तमान पदस्थापन नव पदस्थापन
अनिल कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार, पटना
मृत्युंजय कुमार चौधरी पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना पुलिस उप-महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना
राजीव रंजन-2 पुलिस उप-महानिरीक्षक, मानवाधिकार, बिहार, पटना पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना
अजय कुमार पाण्डेय पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार, पटना पुलिस उप-महानिरीक्षक, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना
आमीर जावेद पुलिस उप-महानिरीक्षक, (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना
मिथिलेश कुमार पुलिस अधीक्षक, ईआरएसएस, बिहार, पटना समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर
सुशील कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक, विधिक मामले एवं नियम, बिहार, पटना अतिरिक्त प्रभार—पुलिस उप-महानिरीक्षक, मानवाधिकार, बिहार, पटना
हृदय कान्त पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना पुलिस अधीक्षक, नालंदा
राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना
मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक (बी), विशेष शाखा, बिहार, पटना पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना
विनीत कुमार वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना
पूरन कुमार झा पुलिस अधीक्षक, सिवान पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना
रामानंद कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक (सीओ), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना
रौशन कुमार पुलिस अधीक्षक, रोहतास वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण
अवधेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1), बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना पुलिस अधीक्षक, भोजपुर
भारत सोनी पुलिस अधीक्षक, नालंदा पुलिस अधीक्षक, सिवान
मिस्टर राज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर पुलिस अधीक्षक, रोहतास
गरिमा समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर पुलिस अधीक्षक, (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना

 

निगरानी और आतंकवाद निरोधक दस्ते में भी बदलाव

मनीष कुमार को एसपी विशेष शाखा से एसपी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार को एसएसपी सारण से एसपी आतंकवाद निरोधक दस्ता में तैनात किया गया है। पूरन कुमार झा को पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है।

सारण की कमान रौशन कुमार को

रामानंद कुमार कौशल को अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी से विशेष निगरानी इकाई का एसपी बनाया गया है।

रौशन कुमार को एसपी रोहतास से एसएसपी सारण बनाया गया है। अवधेश दीक्षित को एसपी कार्मिक-1 से एसपी भोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

सीवान के नए SP होंगे भरत सोनी

नालंदा के एसपी रहे भरत सोनी को सीवान का नया एसपी बनाया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज को एसपी रोहतास भेजा गया है।

गरिमा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 की समादेष्टा से एसपी कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है।

दो अन्य पुलिस अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान रमेश बकुमार को एसडीपीओ सदर, खगड़िया बनाया गया है।

वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे नीतीश चंद्र धारिया को डीएसपी साइबर अपराध व सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, पंकज कुमार बने गृह विभाग के प्रधान सचिव; पांच जिलों को मिले नए DM