बिहार की 1.5 लाख से अधिक ग्रेजुएट छात्राओं के खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपये, डेटा वेरिफिकेशन तेज
अगले माह बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत डेढ़ लाख से अधिक स्नातक पास छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
डेढ़ लाख से अधिक स्नातक छात्राओं को लाभ।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50 हजार।
उच्च शिक्षा विभाग पोर्टल पर डाटा सत्यापन जारी।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अगले माह देने की तैयारी हो रही है।
इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दिसंबर, 2025 तक स्नातक पास छात्राओं का डाटा अपलोड हो गया है। यह डाटा 17 विश्वविद्यालयों द्वारा अपलोड किया गया है।
उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार रुपये देने का प्रविधान है। पोर्टल पर अपलोड डाटा का सत्यापन किया जा रहा है।
यह डाटा बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय पूर्णिया विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा अपलोड किया गया है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय द्वारा अपलोड किया गया है।
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय तथा चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान द्वारा अपलोड किया गया है। कुछ संस्थानों से अब भी पूरा डाटा अपलोड नहीं हुआ है, उन संस्थानों को 30 मई तक पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।