विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला सिपाही हत्याकांड में एक और खुलासा; मर्डर से 48 घंटे पहले बेटी को मां से मिलाना चाहता था गजेंद्र, लेकिन शोभा ने...

By Prashant KumarEdited By: Rajat Mourya
Updated: Sun, 22 Oct 2023 10:32 PM (IST)

Lady Constable Murder Case महिला सिपाही हत्याकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। 20 अक्टूबर को हुए मर्डर केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पु ...और पढ़ें

महिला सिपाही हत्याकांड में एक और खुलासा; मर्डर से 48 घंटे पहले बेटी को मां से मिलाना चाहता था गजेंद्र
महिला सिपाही हत्याकांड में एक और खुलासा; मर्डर से 48 घंटे पहले बेटी को मां से मिलाना चाहता था गजेंद्र

जागरण संवाददाता, पटना। Patna Lady Constable Murder Case महिला सिपाही शोभा कुमारी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपित पति के स्वजन से मिलने के लिए रविवार को पुलिस टीम जहानाबाद पहुंची। पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि आरोपित गजेंद्र चार वर्षीय बेटी को पत्नी से मिलाने के लिए 17 अक्टूबर को पटना लेकर आया था। लेकिन शोभा ने मिलने से इनकार कर दिया था।

दरअसल, शोभा ने एक दिन पहले ही राष्ट्रपति की सुरक्षा ड्यूटी के लिए रोहतास से पटना में योगदान दिया था। इस कारण व्यस्तता का हवाला देकर बेटी से मिलने से इनकार कर दिया।

अगले दिन शाम तक की थी प्रतीक्षा

18 अक्टूबर की शाम तक गजेंद्र ने प्रतीक्षा की, परंतु जब शोभा नहीं आ सकी, तब वह बेटी को लेकर जहानाबाद लौट गया। इसके बाद वह 19 अक्टूबर की शाम दोबारा पटना आया और होटल में कमरा बुक कराया, जहां अगली सुबह शोभा पहुंची थी।

थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि अब तक ऐसी कोई डायरी या नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसमें दंपती के रिश्तों में खटास का पूरा कारण पता चल सके। दोनों पक्ष के स्वजन से पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला?

20 अक्टूबर की सुबह होटल के कमरे में कोचिंग संचालक गजेंद्र कुमार ने पत्नी भागलपुर जिला बल की सिपाही शोभा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव पुलिस ने कमरे से बरामद किया था। इसके बाद गजेंद्र भाग निकला।

कमरे से दो कट्टा और कारतूस बरामद हु़ए थे। दोनों जहानाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। गजेंद्र ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करा शोभा को सिपाही बनवाया था।

ये भी पढ़ें- महिला सिपाही मर्डर केस : 3 फोन कॉल और 6 ट्रेन... पटना पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, अब पकड़ा जाएगा हत्यारा पति!

ये भी पढ़ें- महिला सिपाही मर्डर केस : कमरा नंबर 303 में क्या हुआ? मांस के लोथड़े को देखकर दहशत में आ गए थे होटलकर्मी