Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला सिपाही मर्डर केस : कमरा नंबर 303 में क्या हुआ? मांस के लोथड़े को देखकर दहशत में आ गए थे होटलकर्मी

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 10:23 AM (GMT+05:30)

    बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में महिला सिपाही की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आखिरकार कमरा नंबर 303 में क्या हुआ कि महिला सिपाही की बेरहमी से हत्य ...और पढ़ें

    होटल में सिपाही शोभा कुमारी की बेरहमी से हत्या
    होटल में सिपाही शोभा कुमारी की बेरहमी से हत्या

    HighLights

    1. लहूलुहान हालत में शोभा का शव किया गया था बरामद
    2. मांस के लोथड़े देख कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए

    जागरण टीम, पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में सिपाही शोभा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि होटल मीनाक्षी के कमरा नंबर 303 में मांस के लोथड़े को देखकर होटलकर्मी दहशत में आ गया था। 

    गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी

    अगर होटल की तीसरी मंजिल की बात करें, तो उसपर कुल चार कमरे हैं। कमरा नंबर 303 सड़क की तरफ है। दुर्गा पूजा को लेकर सड़क पर लाउडस्पीकर लगाया गया था। बगल के मंदिर में दुर्गा पाठ चल रहा था, जिस कारण लाउडस्पीकर तेज आवाज में बज रहा था।

    वारदात के वक्त होटल के तीन कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर थे। उस फ्लोर पर गजेंद्र और शोभा के अलावा कमरा नंबर 301 में एक यात्री ठहरा था। लगभग दस बजे यात्री ने चेकआउट करने के दौरान होटल के कर्मचारियों को बताया कि बगल के कमरे में कुछ आवाजें आ रही थीं।

    वह स्नान कर रहे थे, तभी उन्होंने सुना था। इसके बाद वह चले गए। होटल के कर्मचारी ऊपर आए तो कमरा नंबर 303 का दरवाजा खुला था। मांस के लोथड़े देख कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए।

    उन्होंने होटल के मालिक को घटना की जानकारी दी। उनके आने पर पुलिस को सूचना दी गई। ऊहापोह के बीच पुलिस को लगभग साढ़े 12 बजे वारदात की जानकारी हुई।

    गोली मारकर की गई हत्या 

    गौरतलब है कि पटना जंक्शन के बगल में वीणा सिनेमा हॉल के नजदीक होटल मीनाक्षी की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 303 में शुक्रवार की सुबह 21 साल की महिला सिपाही शोभा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी हत्या उनके पति गजेंद्र कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    खबरें और भी

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने लहूलुहान हालत में शोभा का शव बरामद किया। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे।

    यह भी पढ़ें- महिला सिपाही मर्डर केस : 3 फोन कॉल और 6 ट्रेन... पटना पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, अब पकड़ा जाएगा हत्यारा पति!


    यह भी पढ़ें- महिला सिपाही हत्याकांड में आया नया मोड़, पति ने मरने के बाद भी सिर में दागी एक और गोली