Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar MLC By-Election: बिहार विधान परिषद उपचुनाव की घोषणा, दीपक प्रकाश होंगे एनडीए प्रत्याशी

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:22 PM (IST)

    भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। यह सीट मंगल पांडेय के विधानसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। एनडीए ...और पढ़ें

    बिहार विधान परिषद उपचुनाव की घोषणा, दीपक प्रकाश होंगे एनडीए प्रत्याशी

    बिहार विधान परिषद उपचुनाव की घोषणा, दीपक प्रकाश होंगे एनडीए प्रत्याशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा कोटे की बिहार विधान परिषद की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कर दी है।

    यह सीट मंगल पांडेय के बिहार विधानसभा के लिए सदस्य निर्वाचित होने के बाद त्यागपत्र देने रिक्त हुई थी। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    कुशवाहा को बेटे को मिली टिकट

    इधर, एनडीए की ओर से इस सीट पर पूर्व मंत्री एवं रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को उच्चसदन के लिए प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है। शीघ्र एनडीए की ओर विधिवत दीपक प्रकाश के नाम की घोषणा होगी।

    23 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन

    आयोग द्वारा उपचुनाव को लेकर जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 23 अप्रैल को जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

    जरूरत पड़ी तो 12 मई को मतदान

    नामांकन पत्रों की जांच दो मई को होगी, जबकि उम्मीदवार चार मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ी तो मतदान 12 मई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे मतों की गिनती भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव: पुलिस अलर्ट मोड में, सीमावर्ती जिलों तक कड़ी निगरानी, 12 मई को मतदान

    यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव: NDA ने उम्मीदवार का किया एलान, RJD से होगी सीधी टक्कर