Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संसदीय कामकाज में होगा AI का उपयोग, बिहार में विधायकों को मिली ट्रेनिंग; CM ने लॉन्च किया नया पोर्टल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    बिहार विधानमंडल के सदस्य अब अपने कामकाज और विकास योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करेंगे। ...और पढ़ें

    सीएम ने किया उद्घाटन। (सोशल मीडिया)

    सीएम ने किया उद्घाटन। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. विधायक विकास योजनाओं की गुणवत्ता निगरानी में एआई का उपयोग करेंगे।

    2. विधानमंडल सदस्यों के लिए एआई उपयोग पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

    3. मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना' का नया पोर्टल लॉन्च किया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य अब अपने कामकाज में एआई का उपयोग करेंगे। गुरुवार को इन्हें इसके उपयोग की जानकारी दी गई। इसके लाभ बताए गए।

    विधानसभा के उप भवन में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में विषय के विशेषज्ञों ने विधायकों को एआई के उपयोग की जानकारी दी।

    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद् के अवधेश नारायण सिंह और विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना' के संचालन और प्रभावी निगरानी के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.laeo.bihar.gov.in का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

    विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ सदस्यों की भूमिका भी निरंतर विस्तृत एवं अधिक ज्ञान-आधारित होती जा रही है।

    इसी उद्देश्य से प्रबोधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वे नवीनतम विषयों, शासन की कार्यप्रणाली तथा विकासोन्मुखी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकें।

    बिहार विधान परिषद् के अवधेश नारायण सिंह ने तकनीकी एवं संसदीय कार्यप्रणाली में एआई की उपयोगिता की चर्चा की।
    योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की कार्यप्रणाली, वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा पीएमआईएस वेब पोर्टल की जानकारी दी।

    इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की विकास योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे एवं अपने विचार तथा सुझाव साझा किए।

    द्वितीय सत्र में सूचना प्रावैधिकी विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित प्रस्तुति दी गई। विस के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।