शराबबंदी खत्म करो… JDU विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान, सम्राट से करेंगे बात, बोले- ‘निशा-पानी’ ज्यादा खतरनाक
नई सरकार बनने के बाद बिहार में शराबबंदी कानून पर फिर बहस छिड़ गई है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने इसे खत्म करने की मांग की है और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौध ...और पढ़ें
HighLights
अनंत सिंह ने शराबबंदी कानून खत्म करने की मांग की।
सूखे नशे को शराब से ज्यादा खतरनाक बताया गया।
प्रशांत किशोर ने आर्थिक दबाव से कानून खत्म होने की संभावना जताई।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: राज्य में नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम सामने आने के बाद अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है।
चर्चा इस बात की भी तेज हो गई है कि बिहार की नई सरकार शराबबंदी कानून की समीक्षा करेगी या उसमें संशोधन किया जाएगा।
शराबबंदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही समय-समय पर सवाल उठाते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर भी इस कानून की आलोचना कर चुके हैं।
बहुत खराब-खराब निशा-पानी हो गया है
हालांकि, जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया है कि यह कानून समाप्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच जदयू के विधायक अनंत सिंह ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बाहुबली विधायक ने कहा कि यह कानून खत्म होना चाहिए और इसके लिए वे राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे।
उन्होंने कहा कि “शराब चालू होना चाहिए। अभी जो ‘निशा-पानी’ (सूखा नशा) चल रहा है, वह ज्यादा खतरनाक हो गया है, इसलिए शराबबंदी पर पुनर्विचार जरूरी है।”
यह भी पढ़ें- शराबबंदी का हम भी समर्थन किए थे लेकिन...; अनंत सिंह बाेले-सरकार शराब चालू करे, तेजस्वी पर तीखा हमला
नीतीश ही रहेंगे बिहार के मालिक
विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने यह भी कहा कि राज्य के असली नेतृत्वकर्ता अभी नीतीश कुमार ही रहेंगे।
वहीं, उन्होंने निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी। कहा कि वे डिप्टी सीएम बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। जनता भी यही चाहती है।
उधर, जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी शराबबंदी को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार तीन-चार महीने के भीतर शराबबंदी खत्म करने को मजबूर हो सकती है।
प्रशांत किशोर के अनुसार, शराबबंदी के कारण राज्य के खजाने पर भारी दबाव पड़ा है और राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार को इस पर फैसला लेना पड़ सकता है।