Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: लालू-तेजस्वी का बुरा हाल, बिहार में बुरी तरह से पिट रही RJD; Nitish Kumar ने दे दिया 'शॉक'

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:41 PM (GMT+05:30)

    बिहार में तेजस्वी यादव की रैली में भले ही भारी भीड़ नजर आ रही थी लेकिन चुनाव के रुझान कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जो 16 सी ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव का बुरा हाल, बिहार में बुरी तरह से पिट रही RJD; Nitish Kumar ने दे दिया 'शॉक'
    तेजस्वी यादव का बुरा हाल, बिहार में बुरी तरह से पिट रही RJD; Nitish Kumar ने दे दिया 'शॉक'

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Lok Sabha Election Result 2024 बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 15 पर लीड बनाए हुए है। यहां परेशानी राजद के लिए है। रुझानों में साफ नजर आ रहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव की सियासी पिक्चर पूरी तरह से फ्लॉप रही।

    लोकसभा चुनाव में अभी तक राजद का हाल

    राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन अभी तक आए रुझानों में सिर्फ 3 सीटों पर लीड मिल रही है। पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद में ही राजद लीड कर रही है। बाकी सभी सीटों पर राजद का हाल बुरा है।

    तेजस्वी यादव की 251 सभाओं का क्या हुआ?

    तेजस्वी यादव ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बिहार में 251 सभाएं की, मगर अब ऐसा लग रहा है कि उनका जादू नहीं चला। तेजस्वी यादव पूरे चुनाव में कहते रहे कि उनकी पार्टी माई-बाप की है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि जनता ने एक बार फिर नीतीश और मोदी पर ही भरोसा जताया।

    अभी तक के रुझानों में क्या दिख रहा?

    बिहार में जनता दल यूनाइडेट 15 सीटों पर लीड कर रही है। भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर लीड कर रही है। लोजपा (रामविलास) 5 सीटों पर लीड कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल 3 सीटों पर लीड कर रही है। सीपीआई-एमएल 2 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 1-1 सीट पर लीड कर रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: आ गया चिराग पासवान का 'रिपोर्ट कार्ड'! 5 सीटों पर चल रहा ये बड़ा 'खेल', देख लीजिए रुझान

    ये भी पढ़ें- Bihar Hot Seats Result: सबसे चौंकाने वाले रिजल्ट यहां देखिए, बिहार की 10 हॉट सीटों पर हो रहा बड़ा 'खेल'