यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: RJD का टिकट मिलते ही इस सीट पर महिला प्रत्याशी का चिराग को खुला चैलेंज, कहा- लालू जी ने...
Bihar Politics जमुई सीट पर राजद ने अपना कैंडिडेट फाइनल कर दिया है। RJD का टिकट मिलते ही इस सीट पर महिला प्रत्याशी ने खुला चैलेंज दे दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- जमुई सीट पर चिराग ने अपने बहनोई पर खेला दांव
- चिराग पासवान हाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव
डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासत तेज है। जमुई सीट (Jamui Seat) इस वक्त काफी चर्चा में है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने इस सीट पर अपने बहनोई को उतारा है। चिराग पासवान ने इस बार हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र (Hajipur Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
वहीं, महागठबंधन की बात करें तो यह सीट राजद (RJD) के खाते में गई है। यहां से राजद ने अर्चना रविदास को कैंडिडेट बनाया है। पिछले चुनाव की बात करें तो इस सीट पर महागठबंधन की ओर से उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी ने अपना कैंडिडेट उतारा था। भूदेव चौधरी को चिराग पासवान ने लगभग ढाई लाख वोटों से हराया था।
राजद का टिकट मिलने के बाद अर्चना रविदास ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लालू जी ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। अर्चना ने कहा कि लालू जी ने यह भी कहा कि जीतकर आना है। इसके बाद उन्होंने चिराग को चुनौती देते हुए कहा कि इस बार जमुई में लालटेन ही जलेगा, चिराग बुझ जाएगा।
लोक सभा चुनाव को लेकर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
सोनो (जमुई) में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की जा रही है।
खबरें और भी
इसी क्रम में सोनो थाना गेट पर शनिवार को दंडाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दंडाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की भी जांच की गई। इस अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। वे रास्ता बदलकर जाते दिखे।
यह भी पढ़ें-
Pappu Yadav: अब बीमा भारती क्या करेंगी? पूर्णिया सीट पर पप्पू का ये है प्लान, Tejashwi Yadav ने भी दे दिया फाइनल जवाब