Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: तेजस्वी को कांग्रेस ने दिया झटका, MLA अजीत शर्मा बोले- चुनाव के बाद तय करेंगे CM कौन बनेगा

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 06:31 PM (GMT+05:30)

    बिहार महागठबंधन में नेतृत्व विवाद खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा है कि चुनाव परिणाम के बाद विधायक तय करेंगे कि महागठबंधन की स ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कांग्रेस विधायक के बयान से लगेगा झटका। फोटो- ANI
    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कांग्रेस विधायक के बयान से लगेगा झटका। फोटो- ANI

    HighLights

    1. एनडीए के बाद अब महागठबंधन में नेतृत्व विवाद
    2. निर्वाचित विधायक करेंगे मुख्यमंत्री का चुनाव: शर्मा
    3. राजद बोली, तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी महागठबंधन सरकार

    राज्य ब्यूरो, पटना। अगली सरकार के नेतृत्व के प्रश्न पर महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) के दलों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। अबतक यही माना जा रहा था कि महागठबंधन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व के मुद्दे पर आम सहमति बनी हुई है।

    वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजित शर्मा ने बुधवार को यह कह कर नया विवाद शुरू कर दिया है कि चुनाव परिणाम के बाद विधायक तय करेंगे कि महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

    महागठबंधन में नेतृत्व पर विवाद इसलिए महत्वपूर्ण है कि सत्तारूढ़ एनडीए के घटक दलों ने साफ कर दिया है कि वे अगला चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। नीतीश ही अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

    तेजस्वी के भाषण से खट्टा हुआ कांग्रेस विधायकों का मन

    असल में मंगलवार को विधानसभा में दिए गए तेजस्वी के भाषण से कांग्रेस के कुछ विधायकों का मन खट्टा हो गया। तेजस्वी ने 1990 के पहले की सरकारों को भी राज्य के पिछड़ेपन के लिए जवाबदेह ठहराया। इस कालखंड के बड़े हिस्से में कांग्रेस सरकार में रही है। उन्होंने कांग्रेस के लंबे शासन काल की विफलताओं की भी चर्चा की।

    'तेजस्वी ने कांग्रेस पर तमाचा जड़ा'

    उनके भाषण के दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कांग्रेसियों को याद दिलाया कि सहयोगी ही आपकी आलोचना कर रहे हैं। अजित शर्मा की बुधवार की टिप्पणी पर भी भाजपा के नेता और पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन ने तेजस्वी के भाषण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने कांग्रेस पर तमाचा जड़ दिया था।

    वैसे, अजित शर्मा कांग्रेस के नीति निर्णायकों की टीम के अंग नहीं हैं, इसलिए उनकी टिप्पणी को कांग्रेस का आधिकारिक रूख नहीं कहा जा सकता है। फिर भी यह इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस में पहली बार किसी ने तेजस्वी के नेतृत्व को चुनौती दी है।

    खबरें और भी

    शर्मा ने यह भी कहा कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस कम से कम 70 सीटों पर लड़ेगी। वैसे, सीटों का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे।

    पहले हो चुकी है घोषणा

    राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी के नेतृत्व पर कोई विवाद नहीं है। यह 2020 के विधानसभा चुनाव के समय ही सभी घटक दलों की सहमति से तय हो गया था कि महागठबंधन की सरकार तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में बनेगी।

    ये भी पढ़ें- बिहार की सियासत में अब होगा असली बवाल! मनोज झा ने CM नीतीश को याद दिलाई पुरानी बात, बोले- आप तो...

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: दिलीप जायसवाल को किसी ने नहीं दी टक्कर, BJP ने बनाए रखी सर्व-सम्मति की परंपरा