Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण विद्यार्थियों का जलवा: टॉप 10 में 139 बच्चे, पटना से सिर्फ 1 स्टूडेंट ने बनाई जगह

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:19 PM (IST)

    मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप-10 में शामिल 139 विद्यार्थियों में से केवल एक पटना स ...और पढ़ें

    टॉप 10 में 35 जिलों के विद्यार्थी हुए शामिल

    टॉप 10 में 35 जिलों के विद्यार्थी हुए शामिल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। मैट्रिक परीक्षा 2026 में ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा। टॉप-10 में शामिल 139 विद्यार्थियों में से मात्र एक छात्र राजधानी पटना के शामिल हैं।

    टॉपर में स्थान बनाने वाले औरंगाबाद से 14 और बेगूसराय 13 विद्यार्थी शामिल हैं। समस्तीपुर, शेखपुरा ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। कई जिलों से छह व सात टॉपर तो कुछ जिलों से एक-दो टॉटॉपर भी टाप-10 सूची में शामिल हैं। जिससे पूरे बिहार का संतुलित प्रतिनिधित्व दिखा।

    किस जिले के कितने टॉपर

    जिला का नाम शामिल विद्यार्थियों की संख्या
    औरंगाबाद 14
    बेगूसराय 13
    समस्तीपुर 9
    शेखपुरा 9
    भोजपुर 7
    बक्सर 7
    बांका 6
    नवादा 6
    गया 6
    रोहतास 6
    कैमूर 5
    पूर्वी चंपारण 5
    पश्चिम चंपारण 5
    वैशाली 5
    सारण 4
    सीवान 4
    जमुई 3
    नालंदा 3
    मधुबनी 2
    भागलपुर 2
    अरवल 2
    सुपौल 2
    सहरसा 2
    अररिया 1
    सीतामढ़ी 1
    गोपालगंज 1
    लखीसराय 1
    खगड़िया 1
    पटना 1
    दरभंगा 1
    पूर्णिया 1
    मधेपुरा 1
    जहानाबाद 1
    मुजफ्फरपुर 1
    शिवहर 1

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी गई मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के तीन विद्यार्थी टाप टेन में शामिल हैं। जिसमें पहले स्थान पर यहां की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4 (492) प्रतिशत अंक प्राप्त की है।

    इसी तरह इसी विद्यालय की छात्र अभिनव कुमार ने छठे स्थान पर रहे। इन्होंने 97 प्रतिशत (485) अंक हासिल किया है। जबकि सौरभ सिंह ने 96.2 प्रतिशत (481) हासिल किया है।

    पटना से टॉप टेन में मात्र एक छात्रा

    मैट्रिक परीक्षा में इस बार टाप टेन में मात्र एक छात्रा ही शामिल हो सकी। संत जेवियर हाई स्कूल, पटना की छात्रा सुहानी सोनम में 10वां स्थान हासिल की है। इन्होंने 96.2 प्रतिशत (481) हासिल की है। उक्त छात्रा ने से टॉप टेन में शामिल होकर राजधानी की लाज बचाने का प्रयास की है।

    पिछले वर्ष 2025 में पटना से दो विद्यार्थी ने टॉप टेन में शामिल थे। जिसमें आरएस हाई स्कूल, सिदिसोपुर, पटना के छात्र अक्ष कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया था। उस समय इन्होंने 96.60 प्रतिशत (483) प्राप्त किया था और हाई स्कूल नदवां, पटना की छात्रा मानसी कुमारी ने 96 प्रतिशत (488) अंक के साथ 10 वें स्थान पर रही थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSEB Bihar board 10th result : पुजारी के बेटे प्रशांत मिश्रा ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, राज्य में 10वां स्थान

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Topper: फुटपाथ पर झिल्ली-मुरही बेचने वाले के बेटे अमित को स्टेट में 7वां स्थान