Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर एक्शन: 12 CO-RO पर गिरी गाज, किसी का वेतन रुका तो किसी पर चार्जशीट

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:22 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 12 राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी है। इनमें भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज में अनिय ...और पढ़ें

    12 CO-RO पर गिरी गाज, किसी का वेतन रुका तो किसी पर चार्जशीट (AI Generated Image)

    12 CO-RO पर गिरी गाज, किसी का वेतन रुका तो किसी पर चार्जशीट (AI Generated Image)

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को 12 राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की स्वीकृति दी है। भू अर्जन कार्यालय, मुंगेर के राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो अरविंद कुमार, राघोपुर (वैशाली) के अंचल अधिकारी दीपक कुमार तथा बिस्फी (मधुबनी) की तत्कालीन अंचल अधिकारी वंदना कुमारी के विरुद्ध आरोप पत्र का निर्णय हुआ है।

    गोपालगंज सदर के अंचल अधिकारी रजत कुमार वर्णवाल, एकमा (सारण) के अंचल अधिकारी अमलेश कुमार, गोह (औरंगाबाद) के तत्कालीन अंचल अधिकारी विश्वजीत नीलांकर, औरंगाबाद के तत्कालीन अंचल अधिकारी अंशु कुमार सिंह तथा कल्याणपुर (समस्तीपुर) के तत्कालीन अंचल अधिकारी राजन कुमार पर वेतन वृद्धि रोकने सहित अन्य दंड अधिरोपित किए गए हैं।

    रामनगर (पश्चिम चंपारण) के तत्कालीन अंचल अधिकारी उदय शंकर मिश्रा, कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) के तत्कालीन अंचल अधिकारी रणभू ठाकुर, हाजीपुर (वैशाली) की तत्कालीन अंचल अधिकारी अंजली कुमारी तथा सासाराम के तत्कालीन अंचल अधिकारी सुधीर कुमार ओंकारा के विरुद्ध विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई संचालित होगी।

    डॉ. जायसवाल ने कहा कि पिछले दो महीने में 82 अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। इनमें भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज में अनियमितता, सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा विभागीय निर्देशों की अवहेलना जैसे मामले शामिल हैं।

    खबरें और भी