Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट को मिली गृह मंत्रालय की कमान, बिहार कैबिनेट में किसे मिला कौन सा विभाग; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Fri, 21 Nov 2025 07:20 PM (IST)

    Bihar Minister Portfolio: बिहार सरकार ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। उपमुख्यमंंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला है, जबकि दिलीप जायसवाल उद्योग ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के पास पहली बार नहीं होगा गृह मंत्रालय।

    नीतीश कुमार के पास पहली बार नहीं होगा गृह मंत्रालय।

    HighLights

    1. सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला

    2. दिलीप जायसवाल बने उद्योग मंत्री

    3. मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

    डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Cabinet Minister Portfolio: बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को गृह विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

    उपमुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा को भूमि एवं राजस्‍व तथा खान एवं भू-तत्‍व विभाग दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के मंत्री होंगे।

    जदयू कोटे के मंत्र‍ियों को वित्‍त एवं वाणिज्‍यकर जैसा अहम विभाग मिला है। पहले यह भाजपा के पास था। बिजेंद्र यादव इस विभाग के मंत्री होंगे। वे ऊर्जा विभाग के मंत्री भी रहेंगे। 

    मंगल के पास स्‍वास्‍थ्‍य एवं विध‍ि विभाग

    मंगल पांडेय एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कमान संभालेंगे। इसके अलावा उन्‍हें विधि व‍िभाग का मंत्री भी बनाया गया है।

    निति‍न नवीन पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग तथा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला मंत्रालय दिया गया है।

    सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन, रमा निषाद पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग सौंपा गया है।

    लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति‍ एवं अनुसूचित जनजात‍ि कल्‍याण विभाग तथा प्रमोद चंद्रवंशी सहकारिता तथा  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संभालेंगे।

    श्रेयसी को खेल मंत्रालय 

    विश्‍व प्रसिद्ध निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग का मंत्री बनाया गया है। 

    जदयू कोटे से सुनील कुमार को फिर शिक्षा विभाग तथा लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग देंखेंगी। विजय चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

    मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य,  श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज का जिम्‍मा दिया गया है।

    HAM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संतोष सुमन को लघु जल संसाधन का मंत्री बनाया गया है। जमा खान को अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय दिया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के संजय सिंह को पीएचईडी तथा संजय पासवान को गन्‍ना उद्योग विभाग दिया गया है।

    बिहार के मंत्री और उनके विभागों की सूची (Bihar Minister list with department)

    क्रमांक मुख्यमंत्री/मंत्री का नाम विभाग
    1 नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री 1. सामान्य प्रशासन
    2. मंत्रिमंडल सचिवालय
    3. निगरानी
    4. निर्वाचन
    5. सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
    2 सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री 1. गृह
    3 विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री 1. राजस्व एवं भूमि सुधार
    2. खान एवं भूतत्व
    4 विजय कुमार चौधरी 1. जल संसाधन
    2. संसदीय कार्य
    3. सूचना एवं जन-संपर्क
    4. भवन निर्माण
    5 बिजेन्द्र प्रसाद यादव 1. ऊर्जा
    2. योजना एवं विकास
    3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
    4. वित्त
    5. वाणिज्य-कर
    6 श्रवण कुमार 1. ग्रामीण विकास
    2. परिवहन
    7 मंगल पांडेय 1. स्वास्थ्य
    2. विधि
    8 डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल उद्योग
    9 अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य
    10 लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
    11 नितिन नवीन 1. पथ निर्माण
    2. नगर विकास एवं आवास
    12 मदन सहनी समाज कल्याण
    13 राम कृपाल यादव कृषि
    14 संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
    15 सुनील कुमार 1. शिक्षा
    2. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
    16 मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
    17 संजय सिंह 'टाईगर' श्रम संसाधन
    18 अरुण शंकर प्रसाद 1. पर्यटन
    2. कला, संस्कृति एवं युवा
    19 सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन
    20 नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
    21 रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
    22 लखेन्द्र कुमार रौशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
    23 श्रेयसी सिंह 1. सूचना प्रावैधिकी
    2. खेल
    24 डॉ. प्रमोद कुमार 1. सहकारिता
    2. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
    25 संजय कुमार गन्ना उद्योग
    26 संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
    27 दीपक प्रकाश पंचायती राज

    बिहार में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।