विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar MLC Election: भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची तैयार, मांझी को मिलेगा 'गिफ्ट'; अब सम्राट के हाथ में फाइनल लिस्‍ट

Published: Mon, 26 Feb 2024 11:45 PM (GMT+05:30)

Bihar Politics भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में चुनाव समिति की ...और पढ़ें

Bihar MLC Election: भाजपा के उम्‍मीदवारों की सूची तैयार, मांझी को मिलेगा 'गिफ्ट'; सम्राट आलाकमान को भेजेंगे फाइनल लिस्‍ट
Bihar MLC Election: भाजपा के उम्‍मीदवारों की सूची तैयार, मांझी को मिलेगा 'गिफ्ट'; सम्राट आलाकमान को भेजेंगे फाइनल लिस्‍ट

HighLights

  1. एमएलसी प्रत्याशियों पर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने की चर्चा
  2. केंद्रीय नेतृत्व को अंतिम रूप से नाम भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अधिकृत

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई बैठक में विधान परिषद में भाजपा कोटे की रिक्त हो रही सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्‍व करेगा अंतिम फैसला

बैठक के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने करीब दर्जन भर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार की है, जिसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने पर निर्णय लिया गया।

समिति ने अंतिम रूप नाम भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है। अब शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय करेगा।

बिहार विधान परिषद के 11 सदस्यों में से भाजपा के तीन नेता मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन एवं संजय पासवान का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

जीतन राम मांझी को मिलेगा 'तोहफा' 

पार्टी के विधायकों की संख्या के अनुसार, भाजपा को चार सीटें मिलनी तय है, लेकिन गठबंधन के तहत भाजपा एक सीट हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को देने जा रही है। इसके संकेत सम्राट चौधरी दे चुके हैं।

बता दें कि हम कोटे से राज्य सरकार में मंत्री संतोष सुमन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में भाजपा की ओर से तीन नेता ही विधान पार्षद बनेंगे। चर्चा के अनुसार, इस बार तीनों नए चेहरे भी हो सकते हैं।

विवेक कुमार सिंह बने बिहार रेरा के नए अध्यक्ष

पटना। बिहार रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) को नया अध्यक्ष मिल गया है। बिहार कैडर के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को बिहार रेरा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

वह फिलहाल राज्य के विकास आयुक्त के पद पर हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

उनकी नियुक्ति योगदान की तिथि से पांच वर्ष या अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक अनुमान्य होगी। रेरा के पिछले अध्यक्ष नवीन वर्मा छह फरवरी को सेवामुक्त हो गए थे।

यह भी पढ़ें -

Bihar News: बालू माफिया लगा रहे हैं नीतीश सरकार को करोड़ों का चूना! इन पांच जिलों के खनन अधिकारियों को मिली कड़ी चेतावनी

Bihar Teacher News: शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट में मिली बड़ी जीत, नीतीश सरकार को लगा जोरदार झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।