Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Monsoon 2024: बस कुछ दिन और... मानसून को लेकर आ गया ताजा अपडेट, चेहरे पर मुस्कान लाएगी ये खबर

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 09:18 PM (IST)

    Bihar Monsoon 2024 बिहार में मानसून को लेकर ताजा अपडेट आ गया है। इस वर्ष 16-18 जून के बीच मानसून की वर्षा पटना समेत जिलों में होने के आसार है। बता दें ...और पढ़ें

    मानसून को लेकर आ गया ताजा अपडेट, चेहरे पर मुस्कान लाएगी ये खबर
    मानसून को लेकर आ गया ताजा अपडेट, चेहरे पर मुस्कान लाएगी ये खबर

    HighLights

    1. प्री-मानसून सीजन में सामान्य से 66 फीसद कम वर्षा, तापमान व गर्मी को बढ़ाने में सहायक
    2. प्रदेश में महज 14.4 मिमी दर्ज हुई वर्षा, उत्तरी भागों को छोड़ पटना व दक्षिणी भागों में वर्षा का अभाव
    3. 16-18 जून के बीच पटना समेत जिलों में मानसून वर्षा की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Monsoon 2024 Latest Update राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में खासकर प्री-मानसून के दौरान होने वाली वर्षा का काफी अभाव के कारण तापमान अपने सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर गर्म पछुआ हवा का अलग-अलग प्रभाव व गति होने से कई जिलों में भीषण गर्म व लू का प्रभाव जारी है।

    ऐसे में लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्री-मानसून के दौरान प्रदेश में अभी तक महज 14.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान 42.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। ऐसे में सामान्य से 66 फीसद वर्षा कम दर्ज की गई।

    इन जिलों में मौसम का हाल

    उत्तरी भागों के सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में छिटपुट वर्षा होने से पटना समेत दक्षिणी भागों की तुलना में तापमान में अंतर बना है। साथ ही इन जिलों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा के कारण मौसम अनुकूल बना हुआ है।

    वहीं, पटना समेत दक्षिणी भागों में इसका विपरीत है। यहां पर राजस्थान से आने वाली गर्म पछुआ हवा के कारण बादलों के संग वर्षा का अभाव बनने से मौसम अनुकूल नहीं है।

    प्री-मानसून पर मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी

    मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि बीते पांच वर्षों की बात करें प्री-मानसून के दौरान वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण तापमान में भी अंतर पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर पेड़-पौधे में आ रही कमी, घरों में लगने वाले एसी में वृद्धि भी तापमान को बढ़ाने सहायक होता है। वहीं, समय से मानसून प्रदेश में आने पर स्वभाविक रूप से तापमान में गिरावट आती है।

    खबरें और भी

    2019 में 13 जून को पटना का अधिकतम तापमान जहां 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं 2020 में 34.2 डिग्री, 2021 में 31.2 डिग्री, 2022 में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान पटना सहित प्रदेश में मानसून अपने निर्धारित समय से आ गया था। इस कारण मानसून की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

    बस आने वाला है मानसून...

    वहीं, 2019 में मानसून अपने निर्धारित समय से 10 दिनों बाद 22 जून को प्रदेश में किया था। इस कारण तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। वहीं, इस वर्ष की बात करें तो मानसून को आने में तीन से चार दिनों की देरी होने से दक्षिणी भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना हुआ है। इस वर्ष 16-18 जून के बीच मानसून की वर्षा पटना समेत जिलों में होने के आसार है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Rain Forecast: खुशखबरी! बिहार में इस दिन बदलेगी मौसम की रंगत, इन जिलों में बारिश के आसार

    ये भी पढ़ें- Monsoon Latest Update 2024: मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, ला-नीना के प्रभाव से अच्छी वर्षा के आसार