Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, चार दिन बाद फिर भारी बारिश का अनुमान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:37 AM (IST)

    मानसून की गतिविधियां कमजोर होने से बिहार में भारी वर्षा में कमी आई है, हालांकि चार दिनों बाद फिर से मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना है। अगले 24 ...और पढ़ें

    बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

    बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर, भारी वर्षा में कमी।

    2. चार दिनों बाद राज्य में फिर भारी वर्षा की संभावना।

    3. पटना समेत 11 जिलों में वज्रपात और आंधी-पानी की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मानूसन की गतिविधियां थोड़ी कमजोर होने से भारी वर्षा में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, चार दिनों बाद प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

    अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित अलग-अलग जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की स्थिति बने रहने की संभावना है। प्रदेश के किशनगंज एवं कैमूर में भारी वर्षा की चेतावनी है।

    वहीं, प्रदेश के 11 जिलों के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद एवं किशनगंज में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है।

    9 अगस्त को कैसा रहा मौसम?

    रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में धूप और बादल के आने-जाने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। पटना सहित 12 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस एवं 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के गलगलिया में 128.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। नालंदा में 56 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। दो दिनों बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

    मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव क्षेत्र के रूप में विकसित होने के साथ पुरी होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी वर्षा में कमी के आसार हैं।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 34.9 27.0
    गया 34.4 25.6
    भागलपुर 33.5 26.6
    मुजफ्फरपुर 32.4 26.7

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)