Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sudama Prasad: 'आप दलाल से बोलिए तुरंत टिकट मिल जाएगा', बिहार के MP ने खोली रेलवे की पोलपट्टी

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    बिहार के माले सांसद सुदामा प्रसाद ने बुधवार को संसद में रेलवे की पोलपट्टी खोलकर रख दी। सांसद ने दावा किया सरकार बजट का खूब हल्ला कर रही है लेकिन उससे ...और पढ़ें

    संसद के बजट सत्र को संबोधित करते आरा सांसद सुदामा प्रसाद। (स्क्रीनग्रैब)
    संसद के बजट सत्र को संबोधित करते आरा सांसद सुदामा प्रसाद। (स्क्रीनग्रैब)

    HighLights

    1. माले सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे को लेकर बड़ा दावा किया।
    2. सांसद ने कहा कि दलालों के जरिए ट्रेन में कंफर्म बर्थ मिलता है।
    3. सांसद ने सरकार से जनरल बोगियों को बढ़ाने की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, आरा/पटना। MP Sudama Prasad आरा से माले सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के बजट सत्र में रेलवे से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि ट्रेन में दलालों के जरिए आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाता है। उन्होंने सदन में मांग की है कि रेलवे का अलग से बजट पेश किया जाना चाहिए।

    आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अलग से रेलवे का बजट पेश नहीं होने से विभाग की महत्ता कम होती है। इसका महत्व घटता है। मेरी राय है कि आनेवाले दिनों में रेलवे का बजट अलग से सदन में पेश किया जाए।

    पूंजीपतियों पर सुदामा प्रसाद का निशाना

    माले सांसद सुदामा प्रसाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा जो रेलवे का अंधाधुंध निजीकरण किया जा रहा है, इसपर रोक लगाई जानी चाहिए। पूंजीपतियों की दिलचस्पी मुनाफे में है। रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने में नहीं है।

    जनरल बोगियों को बढ़ाने की मांग

    उन्होंने दावा किया जनरल बोगियों को लगातार कम किया जा रहा है। पहले जनरल बोगियां 12-12 की तादाद में होती थी, लेकिन अब उनको कम किया जा रहा है। पटना-मुजफ्फरपुर और कटिहार में ट्रेनों में यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह भरा जा रहा है। इस पर तुरंत रोक लगे और जनरल की बोगियों को बढ़ाया जाए।

    खबरें और भी

    सांसद ने सदन में वेटिंग लिस्ट का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज ट्रेनों में तीन-तीन महीने की वेटिंग मिलती है। सरकार के बजट का क्या फायदा, जब आम आदमी भेड़-बकरियों की तरह यात्रा करे।

    'दलालों के जरिए मिलता है ट्रेन में बर्थ'

    सांसद ने सदन में कहा कि दलालों के जरिए ट्रेनों में टिकट मिलता है। उन्होंने कहा, वेटिंग तीन महीने की होती है, लेकिन आप ब्रोकर को कहिए आपको उसी दिन की कंफर्म टिकट करवा देगा। मेरा सवाल है कि आखिर 3 महीने की वेटिंग में ब्रोकर को टिकट कहां मिल जाता है? 1000-500 रुपये में तुरंत सीट मिल जाती है। इस पर सरकार को सख्ती से ध्यान देने की जरूरत है।

    ये भी पढे़ं- 'जाति पूछना बुरा, तो जातीय जनगणना की मांग छोड़ दे कांग्रेस'; Rahul Gandhi पर बिहार के मंत्री का निशाना

    ये भी पढ़ें- 'PM Modi का मेन फोकस बिहार पर', Union Budget 2024 का जिक्र करते हुए बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा