Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के मखाना और चावल-सत्तू की धमक वियतनाम के बाजार तक, MSME एक्सपोर्ट को मिला बढ़ावा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:53 PM (IST)

    बिहार के मखाना, चावल और सत्तू जैसे कृषि उत्पाद वियतनाम के बाजार तक पहुंच गए हैं, जिससे राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतर्राष्ट्री ...और पढ़ें

    बिहार के मखाना और चावल-सत्तू की धमक वियतनाम के बाजार तक (AI Generated Image)

    बिहार के मखाना और चावल-सत्तू की धमक वियतनाम के बाजार तक (AI Generated Image)

    HighLights

    1. बिहार के मखाना, चावल, सत्तू वियतनाम बाजार में धूम मचा रहे।

    2. हो-ची-मिन्ह सिटी में 10 बिहारी MSME उद्यमियों ने उत्पाद दिखाए।

    3. वियतनामी खरीदारों ने उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई, निर्यात बढ़ा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मखाना के साथ बिहार का चावल-सत्तू आदि भी वियतनाम के बाजार तक पहुंच गया है। इससे उत्साहित उद्योग विभाग का कहना है कि बिहार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने और निर्यात को प्रोत्साहित करने की पहल अभी और आगे बढ़ेगी।

    वियतनाम के हो-ची-मिन्ह सिटी में आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में बिहार के 10 एमएसएमई उद्यमी सहभागी बने। उन उद्यमियों ने बिहार के प्रीमियम कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन किया।

    वियतनामी खरीदारों एवं आयातकों से उसमें विशेष रुचि दिखाई। विशेषकर मखाना, कतरनी चावल, मिलेट आधारित उत्पाद, शहद, मसाले, सत्तू आदि पसंद किए गए। उस दौरान हुई बैठकों से निर्यात के आर्डर, दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारी तथा नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच के अवसर सृजित हुए।

    उत्पाद लेकर वियतनाम पहुंचे एमएसमई:

    ओसीबीकेक्स (मिलेट कुकीज), मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (मखाना), रिपुराजएग्रो प्राइवेट लिमिटेड (चावल), एग्रीफीडर एग्रीकल्चरल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (कतरनी चावल, हर्बल टी एवं सत्तू), गोरूरल फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (सत्तू सैशे), पाटलिपुत्र फार्म प्रोडक्ट्स (चावल), नेचुरल बी फार्म (शहद), मधुबनी मखाना (मखाना), अनंतजीत (डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद) तथा डेनियल मैग्नस (मसाले)।

    यह आयोजन भारतीय निर्यातकों और वियतनामी खरीदारों, आयातकों, वितरकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। ट्रेड प्रमोशन काउंसिल आफ इंडिया द्वारा इसका आयोजन हुआ था और उन उद्यमियों को उद्योग विभाग ने वहां भेजा। - कुंदन कुमार, उद्योग सचिव

    खबरें और भी