Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NDA से पत्ता साफ, अब क्या करेंगे पशुपति पारस? 3 दिन पहले ही बता दिया था पूरा प्लान

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 06:02 PM (IST)

    बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग होते ही सियासत तेज हो गई है। एनडीए ने अपने सहयोगी पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी है। माना जा रहा है कि पशुपति ...और पढ़ें

    NDA से पत्ता साफ, अब क्या करेंगे पशुपति पारस? 3 दिन पहले ही बता दिया था पूरा प्लान
    NDA से पत्ता साफ, अब क्या करेंगे पशुपति पारस? 3 दिन पहले ही बता दिया था पूरा प्लान

    डिजिटल डेस्क, पटना। Chirag Paswan And Pashupati Paras बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। सीटों की लिस्ट आते ही एक तरफ एनडीए के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, तो दूसरी तरफ पशुपति पारस गुट को बड़ा झटका लगा है। एनडीए ने अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) को एक भी सीट नहीं दी है। वहीं, एनडीए ने पशुपति पारस के भतीजे चिराग पासवान को बिहार में तवज्जो दी है।

    एनडीए ने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें दी है। उनकी पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई से चुनाव लड़ेगी। एनडीए की सीटों की सूची आते ही सियासी गलियारों में पशुपति पारस के अगले कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    क्या है अब पशुपति पारस का प्लान B?

    दरअसल, बीते दिनों जब एनडीए की सीटों की चर्चा मीडिया में हो रही थी, उसी समय पशुपति पारस ने कह दिया था कि उनकी पार्टी को तरजीह नहीं दी जा रही है। मीडिया में आकर उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात रखी। पशुपति पारस ने कहा था कि वो एनडीए की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद सबकुछ तय करेंगे।

    हाजीपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव, तीनों सांसद में उतरेंगे मैदान में

    हालांकि, पशुपति पारस ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी पार्टी राजग का छोटा हिस्सा है। इसलिए भाजपा से आग्रह है कि मेरी दावेदारी पर विचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के तीनों सांसद चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं और वो खुद भी हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    खबरें और भी

    राजद के संपर्क में पशुपति पारस?

    पशुपति पारस एनडीए को साफ संदेश देते हुए कहा था कि अगर भाजपा ने सीटों को लेकर पुनर्विचार नहीं किया तो उनका विकल्प खुला है। बहरहाल, पारस ने यह नहीं बताया कि विकल्प के रूप में उनके सामने क्या-क्या है। किंतु माना जा रहा है कि वह राजद के संपर्क में हैं।

    ये भी पढ़ें- Pashupati Paras: चिराग पासवान तो मान गए, मगर अब पशुपति ने दिखाए तेवर! NDA को दे दिया साफ संदेश

    ये भी पढ़ें- NDA छोड़ेंगे पशुपति पारस..? भतीजे Chirag Paswan को इस सीट पर देंगे चुनौती, बदल गई सियासी 'पिक्चर'