Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NDA छोड़ेंगे पशुपति पारस..? भतीजे Chirag Paswan को इस सीट पर देंगे चुनौती, बदल गई सियासी 'पिक्चर'

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 05:02 PM (IST)

    चिराग पासवान और पशुपति पारस इस बार हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों ही नेता अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। पशुपति पारस ने मीडिया में आकर साफ कह द ...और पढ़ें

    NDA छोड़ेंगे पशुपति पारस..? भतीजे Chirag Paswan को इस सीट पर देंगे चुनौती, बदल गई सियासी 'पिक्चर'
    NDA छोड़ेंगे पशुपति पारस..? भतीजे Chirag Paswan को इस सीट पर देंगे चुनौती, बदल गई सियासी 'पिक्चर'

    डिजिटल डेस्क, पटना। Chirag Paswan Vs Pashupati Paras बिहार की सियासत में इस वक्त चाचा-भतीजे की खूब चर्चा हो रही है। यूं कहें कि चाचा-भतीजा बिहार से लेकर दिल्ली तक चर्चा का विषय बने हुए हैं, तो गलत नहीं होगा। चाचा-भतीजे की टेंशन अब सियासी रूप से एनडीए के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। ये चाचा-भतीजे हैं पशुपति पारस और चिराग पासवान।

    रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन के बाद उनकी सियासी विरासत का जिम्मा लिए दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। दोनों एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। अब इनकी जंग चुनावी मैदान तक पहुंच गई है।

    चिराग को 4 सीटें, पारस को बस 1

    दरअसल, लोकसभा 2024 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग (Bihar NDA Seat Sharing) लगभग फाइनल हो गई है। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, जदयू 16 सीटों और भाजपा 17 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को चार सीटें देने पर पूर्व से सहमति है। वहीं, पशुपति पारस, मांझी की पार्टी हम, उपेंद्र कुशवाहा को एक सीट मिल सकती है। साफ है कि बीजेपी ने चिराग को पशुपति पारस से ज्यादा तवज्जो दी है।

    चाचा-भतीजे का होगा आमना-सामना!

    यहां खास बात यह भी है कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। कई बार वो दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। वहीं, एनडीए चाहती है कि पशुपति पारस समस्तीपुर से चुनाव लड़ें, लेकिन पशुपति पारस ने अब अपनी मंशा साफ कर दी है।

    उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ कहा कि वो हाजीपुर सीट (Hajipur Lok Sabha Seat) से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में हो सकता है कि इस लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर चाचा-भतीजा आमने-सामने हों।

    हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    ये भी पढ़ें- Pashupati Paras: चिराग पासवान तो मान गए, मगर अब पशुपति ने दिखाए तेवर! NDA को दे दिया साफ संदेश

    ये भी पढ़ें- BJP को 17 और चिराग को 4... बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल; नीतीश की JDU को क्या मिला?

    खबरें और भी