Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए शिक्षा मंत्री ? जानिए आलोक मेहता की क्वालिफिकेशन

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 08:55 AM (IST)

    Bihar New Education Minister बिहार की सियासत में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। अक्सर विवादों में रहने वाले राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विभाग बदल ...और पढ़ें

    बिहार के नए शिक्षा मंत्री के पास जबरदस्त क्वालिफिकेशन (जागरण)
    बिहार के नए शिक्षा मंत्री के पास जबरदस्त क्वालिफिकेशन (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने चंद्रशेखर को हटाकर आलोक मेहता को नए शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है।
    2. आलोक मेहता आरजेडी में काफी पढ़े लिखे नेता हैं और कई पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुका हैं।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Who is Alok Mehta: बिहार सरकार ने हमेशा विवाद में रहने वाले अपने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब आलोक कुमार मेहता बिहार के नए शिक्षा मंत्री होंगे। आलोक मेहता ने तत्काल प्रभाव से अपना पद ग्रहण कर लिया है। बता दें कि आलोक मेहता इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री थे।

    वहीं चंद्रशेखर को अब गन्ना विभाग का मंत्रालय दिया गया है। जबकि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव को दिया गया है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि बिहार के नए शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता कितने पढ़े लिखे हैं और उनका राजनीतिक इतिहास क्या रहा है?

    कितने पढ़े लिखे हैं आलोक कुमार मेहता

    आलोक कुमार मेहता (Alok Mehta) वर्तमान में समस्तीपुर के उजियारपुर से विधायक हैं। उन्होंने 7 देशों का दौरा भी किया है। आलोक कुमार मेहता इंडस्ट्रीयल एण्ड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (Bachelor of Engineering) किए हुए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में 2009 में 6 दिनों का दौरा किया था।

    आरजेडी में बड़ी पैठ रखते हैं आलोक कुमार मेहता

    आलोक मेहता राष्ट्रीय जनता दल में खासा पैठ रखते हैं। वे 2002-2003 तक युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव रहे थे। फिर 2003-2004 तक युवा राष्ट्रीय जनता दल में राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2004-05 में बिहार प्रदेश युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की भी भूमिका निभाई थी। फिर 2005 से 2016 तक युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    आलोक मेहता का परिवार (Alok Mehta Family)

    आलोक मेहता के परिवार में एक पत्नी और दो पुत्र और एक पुत्री है। आलोक मेहता खुद कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े हैं। उन्हें दर्जनों बार राजनीतिक धरना और आंदोलन के दौरान जेल जाना पड़ा। वह राजद के जुझारू नेता हैं।

    यह भी पढ़ें

    PM Narendra Modi: मैथिली ठाकुर के इस गाने के मुरीद हुए PM नरेंद्र मोदी, बिहार की बेटी की जमकर कर दी तारीफ

    Bihar Politics: भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, क्या होने जा रहा बड़ा खेला? सियासी अटकलें तेज