विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटाए गए SDO को मिली नई पोस्टिंग, बिहार में 3 IAS और 27 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

Published: Sun, 30 Aug 2026 09:35 AM (IST)

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का तबादला हुआ।

  2. बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली।

  3. गृह विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी की है।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को शनिवार को नई जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के 27 अफसरों का तबादला किया गया है। 

बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार (IAS Sunil Kumar) को निदेशक अंकेक्षण, वित्त बनाया गया है। पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार को आयुक्त बीबी राम जी बनाया गया है।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका अनन्या सिंह को बीबी रामजी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव अभय झा को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का निदेशक बनाया गया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर में हटे SDO को नई पोस्टिंग

3 IAS के अलावा पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 44 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार का भी नाम है, जिन्हें सुपौल में नई पोस्टिंग दी गई है। वह सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता का पद संभालेंगे। 

भरत तिवारी के परिवार की मांग पर उन्हेंं जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी (एसडीओ) पद से हटा दिया गया था। तब से वह नई पोस्टिंग के इंतजार में मुख्यालय में सेवा दे रहे थे।

बिहार प्रशासनिक सेवा - स्थानांतरण एवं पदस्थापन सूची

क्र० सं० पदाधिकारी का नाम, कोटि क्रमांक एवं गृह जिला वर्तमान पदस्थापन नव पदस्थापन
1 राकेश कुमार (जहानाबाद) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना।
2 सन्तन कुमार सिंह (झारखंड) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा।
3 नीरज कुमार (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में बन्दोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा।
4 मनीष कुमार  सिवान) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना।
5 अनिल कुमार (अररिया) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना।
6 अनिल कुमार (सीतामढ़ी) पदस्थापन की प्रतीक्षा में विशेष कार्य पदाधिकारी, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना।
7 अविनाश कुणाल (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण।
8 अभिषेक कुमार (जहानाबाद) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना।
9 वन्दना सिन्हा (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना।
10 प्रभात कुमार (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में बन्दोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर (अतिरिक्त प्रभार-बन्दोबस्त पदाधिकारी, लखीसराय)।
11 रीतु रानी (सीतामढ़ी) पदस्थापन की प्रतीक्षा में वरीय उप समाहर्त्ता, गोपालगंज।
12 सुबीर रंजन (मुंगेर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना।
13 अविनाश कुमार (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना।
14 प्रशांत कुमार (सारण) पदस्थापन की प्रतीक्षा में प्रशासी पदाधिकारी, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना।
15 नवीन कुमार पाण्डेय (झारखण्ड) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, रोहतास।
16 अमन प्रीत सिंह (उत्तराखंड) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना।
17 प्रीति सिंह (बक्सर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना।
18 अनु कुमार (कटिहार) पदस्थापन की प्रतीक्षा में वरीय उप समाहर्त्ता, मुजफ्फरपुर।
19 प्रियंका कौशिक (रोहतास) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच, औरंगाबाद।
20 अमेत विक्रम बैनामी (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में वरीय उप समाहर्त्ता, रोहतास।
21 डॉ० राज कुमार सिन्हा (औरंगाबाद) पदस्थापन की प्रतीक्षा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जहानाबाद।
22 निखिल कुमार (अररिया) पदस्थापन की प्रतीक्षा में वरीय उप समाहर्त्ता, सहरसा।
23 शंकर शरण ओमी (भागलपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में बन्दोबस्त पदाधिकारी, पूर्णियाँ।
24 बलवीर दास (भागलपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गयाजी।
25 संदीप कुमार (मधुबनी) पदस्थापन की प्रतीक्षा में बन्दोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद (अतिरिक्त प्रभार-बन्दोबस्त पदाधिकारी, अरवल)।
26 संजीत कुमार (मधेपुरा) पदस्थापन की प्रतीक्षा में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सुपौल सदर।
27 धीरेन्द्र कुमार (बक्सर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना।
28 अभिराम कुमार (मधुबनी) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मोतिहारी सदर।
29 अनिल कुमार दास (जमुई) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना (अपर समाहर्त्ता स्तर में उत्क्रमित)।
30 सादिक अख्तर (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर।
31 संजय कुमार (भागलपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधुबनी सदर।
32 रिजवान फिरदौश कुरैशी (कैमूर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार, पटना।
33 राकेश गुप्ता (मुजफ्फरपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना।
34 सुमन प्रसाद साह (भागलपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, मुंगेर।
35 विजय कुमार पाण्डेय (बक्सर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना।
36 सुभाष चन्द्र मंडल (मधुबनी) पदस्थापन की प्रतीक्षा में संयुक्त सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना।
37 अमित कुमार (दरभंगा) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना (अपर समाहर्त्ता स्तर में उत्क्रमित)।
38 राजीव रोशन (वैशाली) पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय।
39 निधि राज (सिवान) पदस्थापन की प्रतीक्षा में वरीय उप समाहर्त्ता, पश्चिम चम्पारण।
40 तरणिजा (पटना) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार, पटना।
41 सत्यम सहाय (मुजफ्फरपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना।
42 मनीष कुमार (नालन्दा) पदस्थापन की प्रतीक्षा में वरीय उप समाहर्त्ता, बक्सर।
43 राम बाबू बैठा (मुजफ्फरपुर) पदस्थापन की प्रतीक्षा में प्रशासी पदाधिकारी, इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना।
44 प्रमोद कुमार ( गया) पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप सचिव, परिवहन विभाग, बिहार, पटना।
45 चन्द्रशेखर आजाद (औरंगाबाद) बन्दोबस्त पदाधिकारी, मधुबनी अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, कैमूर।
46 नैमिष कुमार (बाँका) वरीय उप समाहर्त्ता, कटिहार भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, झंझारपुर, मधुबनी।
47 पुष्पेश कुमार (सीतामढ़ी) अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच, पटना अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, खगड़िया।
48 कुमार ओमकेश्वर (रोहतास) अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, पटना उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना (अपर समाहर्त्ता स्तर में उत्क्रमित)।
49 अजय कुमार (पूर्णिया) संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना बन्दोबस्त पदाधिकारी, सहरसा (अतिरिक्त प्रभार-बन्दोबस्त पदाधिकारी, खगड़िया)।
50 मनोज कुमार (पटना) अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, मुंगेर उप सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना।
51 अभिषेक कुमार चन्दन (वैशाली) अनुमण्डल पदाधिकारी, हथुआ, गोपालगंज उप सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना।
52 रोहित कुमार (रोहतास) अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपालगंज।
53 राजीव कुमार (शेखपुरा) उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद।
54 संतोष कुमार (अररिया) वरीय उप समाहर्त्ता, मधेपुरा अनुमण्डल पदाधिकारी, हथुआ, गोपालगंज।
55 पूजा कुमारी (पटना) वरीय उप समाहर्त्ता, पटना अनुमण्डल पदाधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपुर।
56 संदीप कुमार (गया) अनुमण्डल पदाधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपुर उप सचिव, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी, पटना।

27 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर 

इसके अलावा 27 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। एएसपी सोनू कुमार राय को उच्चतर प्रभार देते हुए पटना का एसपी प्रशासन बनाया गया है। वहीं उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ जबकि प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर का एसडीपीओ-2 बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, पोलस्त कुमार को महुआ, सुशील कुमार को आरा सदर, प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर, राजेश कुमार को हथुआ, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा पूर्णिया, अमरकांत को मंझौल और सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का नया एसडीपीओ बनाया गया है।

राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, राकेश कुमार भाष्कर को बेतिया सदर और कृपालचंद्र जायसवाल को गोपालगंज सदर का एसडीपीओ-दो बनाया गया है।

वहीं, पकंज कुमार मिश्रा को अरेराज, निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर, चंद्रभूषण को दाउदनगर, अभिनव कुमार को वजीरगंज, पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सत्येन्द्र राम को रामनगर, अजय कुमार को मधेपुरा सदर, पवन कुमार को वीरपुर, पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज, पंकज कुमार सिंह को सहरसा सदर और अभय कुमार को खड़गपुर को एसडीपीओ बनाया गया है। इसके अलावा गोरख राम को बीसैप-4 डुमरांव और गुलशन कुमार को गया रेल का डीएसपी बनाया गया है।