Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में रिटायरमेंट से पहले 275 पुलिसकर्मियों को मनचाही जगह मिलेगी तैनाती, DIG ने जारी किया आदेश

    Updated: Sun, 31 May 2026 10:24 PM (IST)

    Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्ति के करीब 275 पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक स्थानांतरण को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. 275 पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक स्थानांतरण को मंजूरी मिली।

    2. सेवानिवृत्ति के करीब कर्मियों को गृह जिले में तैनाती।

    3. पांच इंस्पेक्टर, 176 एसआई, 42 एएसआई शामिल हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके 275 पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक स्थानांतरण को मंजूरी दी है।

    मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की अनुशंसा के आधार पर डीआइजी (कार्मिक) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

    स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में पांच इंस्पेक्टर, 176 सब-इंस्पेक्टर (एसआई), 42 सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ), 46 हवलदार और छह सिपाही शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन कर्मियों के आवेदन गृह जिला अथवा उनकी पसंद के स्थान पर पदस्थापन के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

    31 पुलिसकर्मियों को नहीं मिली मंजूरी

    हालांकि, 31 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण प्रस्तावों में त्रुटियां पाए जाने के कारण उन्हें फिलहाल मंजूरी नहीं मिल सकी है। संबंधित प्रस्तावों की त्रुटियां दूर होने के बाद उन पर आगे विचार किया जाएगा।

    डीआईजी (कार्मिक) के अनुसार ऐसे पुलिसकर्मी जिनकी सेवानिवृत्ति में दो वर्ष से कम समय शेष है, उनके गृह जिला या ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

    इसके बाद पात्र कर्मियों के तबादले का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्ति के निकट पहुंच चुके पुलिसकर्मियों को उनकी सुविधा के अनुरूप स्थान पर तैनाती उपलब्ध कराना है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 2 दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन हाजिर; कस्टडी से भागे युवक की हुई थी मौत 

    यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर; प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित, BPSC भर्ती में युवाओं की भारी रुचि