Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG री-एग्जाम के कारण बदली बिहार पुलिस स‍िपाही भर्ती परीक्षा की तिथि; CSBC ने जारी किया नया शेड्यूल

    Updated: Tue, 26 May 2026 02:26 PM (IST)

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 21 जून की बजाय 28 जून को आयोजित की जाएग ...और पढ़ें

    सि‍पाही भर्ती परीक्षा अब 28 जून को।

    सि‍पाही भर्ती परीक्षा अब 28 जून को।

    HighLights

    1. बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा की तिथि बदली।

    2. अब 21 जून की जगह 28 जून को होगी परीक्षा।

    3. नीट यूजी री-एग्जाम के कारण लिया गया निर्णय।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Police Constable Recruitment: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 993 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया है।

    पर्षद ने मंगलवार को बताया कि पहले यह परीक्षा 21 जून को होने वाली थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा इसी दिन नीट यूजी का पुन: आयोजन होगा।

    12 से 2 बजे तक होगी परीक्षा 

    इस कारण सिपाही परीक्षा 28 जून को होगी। परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रखा गया है।

    परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15 जून से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Notification

    22 जून की रात से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड 

    ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 22 जून को रात 12 बजे (00:00 बजे) से शुरू होगी। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बिना ई-प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    पर्षद ने कहा है कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड न कर सकें, वे पटना के हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय चयन पर्षद के कार्यालय से 26 जून को सुबह से शाम पांच बजे तक डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।