Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police Result OUT: सिपाही भर्ती में बेटियों ने पछाड़ा, 52 प्रतिशत से अधिक सीटों पर हुईं सफल

    Updated: Fri, 09 May 2025 08:58 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21 हजार 391 सिपाहियों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया। इस बार महिला अभ्यर्थियों ने पुरुषों को पछाड़ दिया है 5 ...और पढ़ें

    सिपाही भर्ती में बेटियों ने पछाड़ा, 52 प्रतिशत से अधिक सीटों पर हुईं सफल
    सिपाही भर्ती में बेटियों ने पछाड़ा, 52 प्रतिशत से अधिक सीटों पर हुईं सफल

    HighLights

    1. सिपाही के लिए 21,391 चयनित, 10 हजार 179 पुरुष व 11,174 महिला अभ्यर्थी चयनित
    2. चयनित अभ्यर्थियों को एक से 30 जून तक संबंधित जिले में देना होगा योगदान

    जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सिपाही के 21 हजार 391 पदों पर नियुक्ति के लिए शुक्रवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों में 19 हजार 958 का चयन बिहार पुलिस और एक हजार 433 अभ्यर्थियों का चयन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए किया गया है।

    चयनित अभ्यर्थियों में पुरुष की तुलना में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। 10 हजार 179 पुरुष की तुलना में 11 हजार 174 महिला अभ्यर्थी चयनित हुईं हैं। वहीं, आठ मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) अभ्यर्थी सफल हुईं हैं।

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि नए बहाल 21 हजार 391 सिपाहियों को एक से 30 जून तक आवंटित जिलों व संवर्ग में योगदान देना होगा। योगदान के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने साथ लाना होगा।

    पर्षद की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में 30 गृह रक्षक और 21 हजार 361 गैर गृह रक्षक हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 11 हजार 98 अभ्यर्थियों का चयन अपनी-अपनी श्रेणी की मेधा सूची में नहीं हो सका है।

    जिनका चयन नहीं हो सका है उसमें सामान्य श्रेणी के 697, ईडब्ल्यूएस के 1,663, एससी के 597, एसटी के 112, ईबीसी के 3,573 तथा बीसी के चार हजार 456 अभ्यर्थी शामिल हैं। वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों का क्रमांक, रोल नंबर, संवर्ग व आवंटित जिले की जानकारी दी गई है।

    खबरें और भी

    17.87 लाख ने किया था रजिस्ट्रेशन

    अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही के 21 हजार 391 पदों पर चयन के लिए 2023 में बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 11 लाख 95 हजार 101 अभ्यर्थी शामिल हुए।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन नौ दिसंबर, 2024 से 10 मार्च, 2025 तक पटना में किया गया। इसमें शामिल होने के लिए एक लाख सात हजार 79 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए चयनित किया गया, जिसमें 86 हजार 539 अभ्यर्थी शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें- BPSC Teacher Allowance: बीपीएससी शिक्षकों को अपडेट भत्ते का भुगतान जल्द, शिक्षा विभाग ने लिखा पत्र

    ये भी पढ़ें- BPSC ने 74 पदों पर निकाली भर्ती, मगर आवेदन मिले सिर्फ 2; योग्यता पर उठे सवाल