Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police Transfer: नुरुल हक बने AIG निरीक्षण, 61 DSP-SDPO और कई IPS अफसरों का तबादला

    Updated: Fri, 15 May 2026 07:18 PM (IST)

    Bihar Police Reshuffle: बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिसमें दो आईपीएस और 61 बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला हुआ है। ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

    गृह विभाग की ओर से शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई जिलों के एसडीपीओ, डीएसपी और साइबर क्राइम इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

    नुरुल हक बने AIG निरीक्षण

    तबादला सूची के अनुसार नुरुल हक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) निरीक्षण, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंकज कुमार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) का एसपी बनाया गया है।

    इसके अलावा अभिजीत कुमार सिंह को एएसपी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना, प्रतीश कुमार को एएसपी साइबर क्राइम मोतिहारी और मो. नेसार अहमद शाह को एएसपी मधेपुरा बनाया गया है।

    साइबर और CID यूनिट में भी बदलाव

    शिवेंद्र कुमार अनुभवी को एएसपी कमजोर वर्ग, CID की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं फखरे आलम को डीएसपी मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बनाया गया है।

    सुनील कुमार सिंह को डीएसपी साइबर अपराध एवं सुरक्षा पटना, जबकि ज्योति शंकर, दीपक कुमार और मनोज मोहन को STF पटना में डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है।

    रेल DSP से लेकर EOU तक नई पोस्टिंग

    विभागीय जानकारी के अनुसार विनोद राम को पटना का नया रेल डीएसपी बनाया गया है। राघव दयाल, प्रांजल, रंजन कुमार सिंह और उदय शंकर को CID में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

    संजय कुमार पांडेय को आर्थिक अपराध इकाई (EOU), नरेश पासवान को डीएसपी कमजोर वर्ग CID और रजिया सुल्तान को डीएसपी साइबर अपराध इकाई पटना बनाया गया है।

    कई जिलों के SDPO बदले

    सरकार ने राज्य के करीब 30 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) का भी तबादला किया है। वर्ष 2022 बैच की आईपीएस गरिमा को एसडीपीओ-दो कहलगांव, भागलपुर और संकेत कुमार को एसडीपीओ-एक बिहारशरीफ सदर बनाया गया है।

    चंदन कुमार को गोपालगंज सदर-एक, दिलीप कुमार को कहलगांव, सुशील कुमार को औरंगाबाद सदर और सुमित कुमार आर्य को सोनपुर का एसडीपीओ बनाया गया है।

    साइबर क्राइम इकाइयों को मिला नया बल

    राजू रंजन कुमार को कैमूर, कुमार वैभव को बांका, कल्याण आनंद को सहरसा और रघुनाथ सिंह को अररिया में डीएसपी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।

    सरकार के इस फैसले को राज्य में साइबर अपराध पर लगाम कसने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

    कई अधिकारियों को नई तैनाती

    अनिकेत अमर को नवगछिया, अभिनव परासर को पूर्णिया सदर, अनुशील कुमार को शिवहर और सुजय विद्यार्थी को पकरी बरावां नवादा का एसडीपीओ बनाया गया है।

    वहीं कमलेश कुमार को फिलहाल पुलिस मुख्यालय पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बुलाया गया है।

    पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

    एक साथ इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादले के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार कानून-व्यवस्था और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय रणनीति अपना रही है।

    इन एसडीपीओ-डीएसपी को नई जिम्मेदारी

    1. सविन्द्र कुमार दास - एसडीपीओ-1 मढ़ौरा, सारण
    2. पंकज कुमार - वरीय पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस
    3. रघुनाथ सिंह - डीएसपी साइबर क्राइम, अररिया
    4. राजकिशोर कुमार - एसडीपीओ, फारबिसगंज, अररिया
    5. राजू रंजन कुमार - डीएसपी साइबर क्राइम, कैमूर
    6. कुमार वैभव - डीएसपी साइबर क्राइम, बांका
    7. चंदन कुमार - एसडीपीओ-एक, गोपालगंज सदर
    8. कल्याण आनंद - डीएसपी साइबर क्राइम, सहरसा
    9. दिलीप कुमार - एसडीपीओ-एक, कहलगांव, भागलपुर
    10. सुशील कुमार - एसडीपीओ-एक, औरंगाबाद सदर
    11. कुमार देवेन्द्र - एसडीपीओ, तारापुर, मुंगेर
    12. खुशरू सिराज - एसडीपीओ-एक, किशनगंज
    13. राजीव रंजन - एसडीपीओ, सुपौल
    14. कुमार संजय - एसडीपीओ अरवल
    15. ओमप्रकाश पाकुड़ - एसडीपीओ भभुआ
    16. सुनील कुमार शर्मा - एसडीपीओ-दो, कटिहार सदर
    17. मुकेश कुमार साहा - डीएसपी, अश्वारोही पुलिस, आरा
    18. कुमारी दुर्गा शक्ति - एसडीपीओ-2, बेगूसराय सदर
    19. अभिजीत कौर - एसडीपीओ, सरैया, मुजफ्फरपुर
    20. कृति कमल - एसडीपीओ-दो, जहानाबाद
    21. अनिकेत अमर - एसडीपीओ, नवगछिया
    22. विशाल आनंद - एसडीपीओ-एक, कटिहार सदर
    23. अजित कुमार - एसडीपीओ, बेतिया सदर-एक
    24. अभिषेक कुमार - एसडीपीओ, सिकरहना, मोतिहारी
    25. सुमित कुमार आर्य - एसडीपीओ, सोनपुर
    26. संजीत कुमार गुप्ता - एसडीपीओ, राजगीर
    27. संदीप कुमार - एसडीपीओ-एक, शेरघाटी, गया
    28. अनुशील कुमार - एसडीपीओ, शिवहर
    29. अभिनव परासर - एसडीपीओ-एक, पूर्णिया सदर
    30. अनुपेश नारायण - एसडीपीओ, पटोरी, समस्तीपुर
    31. मनोज कुमार - डीएसपी मुख्यालय, भोजपुर
    32. कमलेश कुमार सिंह - डीएसपी मुख्यालय कैमूर
    33. सुरेन्द्र कुमार सिंह - डीएसपी रक्षित, बगहा
    34. राकेश कुमार भाष्कर - डीएसपी, बीसैप-15, सुपौल
    35. राजेश कुमार-एक - डीएसपी, बीसैप-11, जमुई
    36. आदित्य कुमार - एसडीपीओ-दो, औरंगाबाद सदर
    37. बीरेन्द्र कुमार मेधावी - एसडीपीओ, निर्मली, सुपौल
    38. कुमार कीर्ति - एसडीपीओ-दो, पूर्णिया सदर
    39. सुजय विद्यार्थी - एसडीपीओ, पकरी बरांवा, नवादा
    40. संजीव कुमार - एसडीपीओ-दो, सासाराम
    41. निहार भूषण - एसडीपीओ, बगहा

    यह भी पढ़ें- बिहार में फ‍िर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 15 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना को मिला नया DDC

    खबरें और भी