Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police Transfer: नीतीश सरकार ने फिर चलाई तबादला एक्सप्रेस! 71 DSP इधर से उधर, शहरवार देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:53 PM (IST)

    नीतीश सरकार ने बिहार पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। नए फेरबदल में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) अपराध अनुसंधान व ...और पढ़ें

    नीतीश सरकार ने फिर चलाई तबादला एक्सप्रेस! 71 DSP इधर से उधर, शहरवार देखें पूरी लिस्ट
    नीतीश सरकार ने फिर चलाई तबादला एक्सप्रेस! 71 DSP इधर से उधर, शहरवार देखें पूरी लिस्ट

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने शनिवार को 71 डीएसपी का तबादला किया है। इनमें अधिसंख्य ऐसे पदाधिकारी हैं, जिनको हाल ही में इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक रैंक में उच्चतर प्रभार दिया गया है।

    नए फेरबदल में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी), विशेष शाखा, बीसैप और राजगीर पुलिस अकादमी में पदस्थापित किया गया है। इसके पूर्व गुरुवार को 167 डीएसपी का तबादला किया गया था।

    पंकज कुमार को डीएसपी प्रशासन, शाहाबाद क्षेत्र, राजेश कुमार-1 को डीएसपी मुख्यालय, मुजफ्फरपुर और अशोक कुमार दास को डीएसपी डीजी प्रशिक्षण कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनुराधा सिंह, आलोक कुमार सिंह-2, मानवेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार और चंदेश्वर प्रसाद यादव को ईओयू में पदस्थापित किया गया है।

    मुकेश्वर प्रसाद, स्वाति, रंजीता सिन्हा, नरेन्द्र कुमार, निर्मल कुमार सिंह, कमल नारायण सिंह और सुरेश प्रसाद को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रतिनियुक्ति किया गया है। रानी कुमारी व कलिमुल्लाह खां को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर जबकि मसीउर रहमान को सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव में तैनात किया गया है।

    कुमार सुमित, सुधीर कुमार, वसी अहमद, सनोवर खां, ब्रह्मदेव सिंह, श्रीराम ठाकुर, कृष्ण कुमार मांझी, संदीप कुमार सिंह, अनमोल कुमार, उपेन्द्र कुमार, अशोक कुमार झा, अलय वत्य, रवि प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र, संजय कुमार पांडेय और जवाहर प्रसाद यादव को सीआइडी में डीएसपी बनाया गया है।

    खबरें और भी

    उदय शंकर को मद्यनिषेध डीएसपी बनाया गया है। जितेंद्र नारायण सिंह, सुबोध कुमार ठाकुर, सूर्यमणि राम, नवलेश कुमार, भागीरथ प्रसाद, सिद्धेश्वर पासवान, मनोज कुमार सिंह, गुरुदयाल राम, सीताराम साह, मासूक अली, शशिकांत पांडेय, मिथिलेश कुमार झा, कृष्णा कुमार, दीनानाथ मंडल, कमलेश कुमार सिंह और रामानुज सिंह को विशेष शाखा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

    दीपक कुमार यादव, सुबोध कुमार और मदन प्रसाद को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है। नरेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सिंह, अमित नंदन, अमानुल्लाह खां, बुधवा उरांव, गजेन्द्र प्रसाद, सियाराम यादव, मंजू कुमारी, सुरेन्द्र प्रसाद, अविनाश कुमार, सोनू कुमार राय, कुमारी रेणु, रमेश कुमार मिश्रज्ञ, ललन प्रसाद सिंह और विनय भूषण राय का तबादला बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में किया गया है। रणजीत कुमार सिंह को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल का डीएसपी बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 167 DSP की बदली जिम्मेदारी; पटना को मिले 3 नए SP

    ये भी पढ़ें- Bihar Police Transfer: वैशाली के एसपी का बड़ा एक्शन, 7 थानाध्यक्ष सहित 18 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला