विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Political Crisis: चिराग पासवान को साथ लेकर पटना पहुंच रहे हैं नड्डा, क्या मिलेगा डिप्टी सीएम का पद?

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar
Updated: Sun, 28 Jan 2024 10:04 AM (IST)

Bihar Political Crisis आज नीतीश कुमार इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने विशेष विमान से भाजपा के राष्ट्री ...और पढ़ें

जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान भी आ रहे साथ
जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान भी आ रहे साथ

HighLights

  1. दोपहर बाद हो सकता है शपथ ग्रहण
  2. रात नौ बजे वापस लौट जाएंगे जेपी नड्डा

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi बिहार में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की नई सरकार एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में दोपहर बाद शपथ लेगी। 10 बजे बाद भाजपा (BJP) विधायकों के समर्थन पत्र को पार्टी नेतृत्व नीतीश कुमार को सौंपेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री पद से त्यात्र पत्र देकर राज्यपाल से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दोपहर बाद नई सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ लेगी।

रात नौ बजे वापस लौट जाएंगे नड्डा 

ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने विशेष विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी पटना पहुंच रहे हैं। नड्डा के साथ चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा चिराग पासवान को साथ लेकर पटना आ रहे हैं। दोपहर तीन बजे उनका पटना आने का कार्यक्रम है। रात नौ बजे वापस लौट जाएंगे।

रविवार को भाजपा एवं जदयू कोटे से दो- दो मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, एक विधायक को जीतनराम मांझी की पार्टी हम से मंत्री बनाया जाएगा।

नौवीं बार शपथ लेंगे नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पहले त्याग पत्र देंगे, उसके बाद नए सहयोगी दलों के समर्थन के आधार पर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुलाई गई जदयू विधानमंडल दल की बैठक में वे उन परिस्थितियों की चर्चा करेंगे, जिनके कारण महागठबंधन से अलग होना उनके लिए जरूरी हो गया था।

विधायक दल की बैठक 10 बजे दिन में मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। संभव है कि 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री राजभवन जाएं। उसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। नीतीश के नेतृत्व में गठित होने वाली अगली सरकार को भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चार और एक निर्दलीय (कुल 128) का समर्थन प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें-

Bihar Political Crisis: नीतीश को समर्थन पत्र सौंपने के लिए खुद जाएंगे भाजपा के नेता, पार्टी ने बुलाई बैठक; पढ़ें अब आगे क्या?

Nitish Kumar की पार्टी ने बता दी RJD से अलग होने की वजह? इस कारण से बनी दूरी, आर-पार के मूड में JDU