विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PHOTOS: लालू-नीतीश के बाद चिराग पासवान ने दिया दही-चूड़े का भोज, उपेंद्र कुशवाहा बोले- अंदर बहुत कुछ हो रहा है

Published: Wed, 17 Jan 2024 04:24 PM (IST)

बिहार में अब दही-चूड़े की सियासत शुरू हो गई है। पहले लालू यादव और नीतीश कुमार ने एक साथ बैठकर ...और पढ़ें

लालू-नीतीश के बाद चिराग पासवान ने दिया दही-चूड़े का भोज, उपेंद्र कुशवाहा बोले- अंदर बहुत कुछ हो रहा है
लालू-नीतीश के बाद चिराग पासवान ने दिया दही-चूड़े का भोज, उपेंद्र कुशवाहा बोले- अंदर बहुत कुछ हो रहा है

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics बिहार में दही-चूड़े की राजनीति शुरू हो गई है। पहले मकर संक्रांति पर नीतीश कुमार राबड़ी आवास पर पहुंचे और दही-चूड़ा खाया। वहीं, अब एनडीए के घटक दलों ने भी दही-चूड़े का कार्यक्रम रखा। जिसमें नीतीश कुमार के पुराने साथी भी नजर आए।

दरअसल, पटना में लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने दही-चूड़े के भोज का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, RLJD अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, बीजेपी प्रदेश प्रधान सम्राट चौधरी पहुंचे। दही-चूड़ा कार्यक्रम में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और 'दही के तिलक' पर भी प्रतिक्रिया दी।

'भीतर से हो रहा है तो बाहर बात क्यों आ रही है'

इंडी गठबंधन में खींचतान की खबरों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "नीतीश जी कह रहे हैं कि (सीट शेयरिंग में) विलंब हो रहा है और लालू जी कह रहे हैं कि और समय लगेगा, इसकी मतलब साफ है कि इन लोगों के बीच में क्या स्थिति है।" लालू यादव ने कहा है कि गठबंधन में सबकुछ हो रहा है, इस पर कुशवाहा बोले- भीतर से हो रहा है तो बाहर से बात क्यों आ जा रही है?

रालोजद अध्यक्ष ने आगे कहा कि नीतीश जी के लोग तो लगातार बोल रहे हैं कि विलंब हो रहा है, जो ठीक नहीं है। इसका मतलब अंदर कुछ तो हो रहा है, जो बाहर दिख रहा है।

'नीतीश जी को तिलक की बात भूल जानी चाहिए'

इस बार लालू यादव ने नीतीश कुमार को दही का तिलक नहीं लगाया, जिसपर कुशवाहा ने कहा, "तिलक लगाने की बात तो अब नीतीश जी को भूल जानी चाहिए। अब कितने दिन नीतीश जी को तिलक लगता रहेगा। अब बिहार में बहुत सारे लोग हैं जिनको तिलक लगना चाहिए। अब अपेक्षा रखना ही ठीक नहीं है।"

पप्पू यादव और मांझी ने भी खाया दही-चूड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी दही-चूड़ा भोज में पहुंचे। मांझी ने इंडी गठबंधन पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में विवाद बहुत ज्यादा है और नेताओं के बीच सहमति नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गठबंधन दो-चार दिनों में ही टूट जाएगा। वहीं, पप्पू यादव ने इंडी गठबंधन से जुड़े सवालों को टाल दिया और कहा कि चिराग ने उन्हें फोन कर बुलाया, इसलिए वह पहुंचे। उनका पासवान परिवार से पुराना रिश्ता है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'दो-चार दिन में टूट जाएगा इंडी गठबंधन...', Nitish Kumar के पुराने दोस्त ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav और Nitish Kumar के बीच खटास या सबकुछ नॉर्मल? 'दही के टीके' को लेकर शुरू हुई सियासी अटकलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।