Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 का चुनाव नजदीक आते ही चिराग की पार्टी ने BJP को दिखाई आंख, लोकसभा की 6 तो राज्यसभा की 1 सीट पर ठोंका दावा

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:46 AM (IST)

    चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (रा) 6 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट पर अपना दावा ठोंका है। लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने एडीए से ब ...और पढ़ें

    छह लोकसभा एवं एक राज्यसभा सीट की लोजपा ने की है मांग: राजू तिवारी। (फाइल फोटो)
    छह लोकसभा एवं एक राज्यसभा सीट की लोजपा ने की है मांग: राजू तिवारी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. छह लोकसभा एवं एक राज्यसभा सीट की लोजपा ने की है मांग: राजू तिवारी।
    2. लोकसभा में असंसदीय भाषा का प्रयोग गलत: लालू यादव।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय: लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, शीट शेयरिंग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। शीट शेयरिंक के मामले में भाजपा के अगुवाई वाले गठबंधन NDA में सबसे अधिक मारामारी देखने को मिलने वाली है। चिराग पासवान के लोजपा (रामविलास) और पशुपति पारस के रालोजपा के बीच सीटों का सामंजस्य बैठाना बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है।

    इस बीच, चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (रामविलास ने) 6 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट पर अपना दावा ठोंका है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि पार्टी ने एडीए से बिहार की लोकसभा की छह और राज्यसभा की एक सीट की मांग की है।

    लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि वैसे तो आगे के लिए लोजपा सूबे की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों को लेकर तैयारी कर रही है। अगर हमारी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई जाती है, तो लोजपा अपना निर्णय लेने में सक्षम है। लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी रविवार को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना तय, दुर्गापूजा से पहले लगेगी प्रस्ताव पर मुहर

    'तेजस्वी भूल गए कि उनकी मां ने राज्यपाल को क्या कहा था', BJP ने बिधूड़ी मामले में लालू-राबड़ी को दिखाया आईना

    लोकसभा में असंसदीय भाषा का प्रयोग गलत: लालू यादव

    जासं, राजगीर (नालंदा): राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना से ट्रैवलर वैन में सवार होकर राजगीर पहुंचे। सबसे पहले वे राजगृह अतिथिगृह पहुंचे और विश्राम कर अल्पाहार लिया। फिर वैन से ही वाइल्ड लाइफ जू सफारी का भ्रमण किया।

    खबरें और भी

    इसके बाद उन्होंने वन विभाग के रेस्ट हाउस में कुछ देर आराम फरमाया। यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजगीर की प्राकृतिक वादियां अद्भुत हैं। यह सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

    गत दिनों भाजपा सांसद द्वारा लोकसभा में असंसदीय भाषा के प्रयोग के संबंध में पूछे जाने पर लालू ने कहा कि यह गलत है। कुछ देर ठहरने के बाद वे पटना के लिए प्रस्थान कर गए।

    उनके साथ राजद के मुख्य प्रवक्ता अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण सिंह यादव के अलावा जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) विकास आल्हावत, जू सफारी के डायरेक्टर हेमंत पाटिल भी थे।