विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में पहले CM के नाम पर एकजुट होगा INDIA गठबंधन, लालू यादव के साथ मंच साझा करेंगे कांग्रेस के ये बड़े नेता

By Sunil RajEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 22 Oct 2023 04:20 PM (GMT+05:30)

बिहार के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह का जयंती समारोह 26 अक्टूबर को मनाया जाना है। ...और पढ़ें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद की फाइल फोटो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद की फाइल फोटो

HighLights

  1. 26 को सदाकत आश्रम प्रांगण में आयोजित होगा जयंती समारोह
  2. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, मीरा कुमार आदि होने उपस्थित

राज्य ब्यूरो पटना। I.N.D.I.A गठबंधन बिहार में पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह के नाम पर एकजुट होने वाला है। दरअसल, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह का जयंती समारोह 26 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाया जाएगा। इस दौरान लालू यादव के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता मंच साझा करेंगे। 

इस आयोजन का उद्घाटन पूर्व रेल मंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद करेंगे। यह जानकारी बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को सदाकत आश्रम में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

डॉ सिंह ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने तब से श्री बाबू का जयंती समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस बार के आयोजन में दुर्गा पूजा की वजह से थोड़ा विलंब हुआ है।

नीतीश और तेजस्वी को लिखा गया पत्र

जयंती समारोह 26 अक्टूबर को सदाकत आश्रम में आयोजन की तैयारी की गई है। पूर्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिखा गया था, उनके भी इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। लालू प्रसाद स्वस्थ हैं इसलिए वे इस बार वे आयोजन का उद्घाटन करेंगे।

मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, मीरा कुमार तारिक अनवर जैसे बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। डॉ सिंह ने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र से लोग इस आयोजन में शामिल होंगे।

अखिलेश यादव आईएनडीआइए गठबंधन के साथ

मीडिया के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर कहीं कोई संशय नहीं है। अखिलेश यादव जी आईएनडीआइए गठबंधन के साथ में साथ में है।

एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का कार्य मुख्यमंत्री को करना है। जो पद रिक्त हैं उनको जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए, वह इतना ही कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'पागल हो गए हैं सम्राट चौधरी', भाजपा पर जमकर बरसे नीतीश के मंत्री; कहा- इनका नाम तक नहीं सुनना चाहते

यह भी पढ़ें- BJP लालू के 'लाल' को उत्तराधिकारी बनाने वाले बयान पर भड़की, JDU के 'लवकुश' के पार्टी छोड़ने का छेड़ दिया जिक्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।