Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: पूर्व भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष संजय जायसवाल बनाए गए लोकसभा के मुख्य सचेतक, गोपालजी ठाकुर सचेतक बने

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 11:23 PM (IST)

    Bihar Political News भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए डॉ. संजय जायसवाल और गोपालजी ठाकुर के मनोनयन के माध्यम से ...और पढ़ें

    भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल (बाएं), गोपालजी ठाकुर (दाएं)। (फाइल फोटो)
    भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल (बाएं), गोपालजी ठाकुर (दाएं)। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संजय जायसवाल बेतिया से लगातार चौथी बार भाजपा के सांसद चुने गए हैं।
    2. गोपालजी ठाकुर दरभंगा से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।
    3. तारकिशोर प्रसाद ने कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान की निंदा की

    राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: बेतिया के सांसद डा. संजय जायसवाल लोकसभा में भाजपा मुख्य सचेतक बनाए गए हैं। वहीं, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर को सचेतक पद के लिए पार्टी ने मनोनीत किया है।

    इस संबंध में सोमवार को भाजपा के कार्यालय मंत्री डा. शिव शक्ति नाथ बख्शी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। इसके साथ ही जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।

    उल्लेखनीय है कि जायसवाल बेतिया से लगातार चौथी बार भाजपा के सांसद चुने गए हैं, जबकि गोपालजी ठाकुर दरभंगा से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों के मनोनयन के माध्यम से दूरगामी संदेश देने की पहल की है।

    कांग्रेस विधायक शिल्‍पी का बयान निंदनीय: तारकिशोर प्रसाद

    पटना। पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने झारखंड की कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की पहचान बन चुकी है।

    झारखंड के कांग्रेसी विधायक द्वारा बिहारी की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से करना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने का ढोंग रचने वाले इन लोगों को क्या नहीं मालूम कि हमारा संविधान सबको सब जगह बसने, रहने की इजाजत देता है, परंतु ये लोग क्षेत्रवाद और तुष्टीकरण के नाम पर समाज को बांटना चाहते हैं।

    प्रसाद ने कहा कि बिहार के लोग परिश्रम और पुरुषार्थ से अपनी पहचान बनाते हैं। आज देश और दुनिया के हर क्षेत्र में बिहारियों ने अपनी साख और पहचान कायम की है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के साथ राजद भी सत्ता में साझेदार है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों का यही हाल है। ये लोग हमेशा क्षेत्रवाद और तुष्टीकरण को लेकर अनाप-शनाप बयान देते हैं।

    यह भी पढ़ें - 

    सुनील सिंह काे RJD ने किया सम्मानित, बर्खास्त होने के बाद MLC ने कहा- सदस्यता रद्द करने से पहले बोलने भी नहीं दिया

    Dilip Jaiswal: BJP ने लगातार तीसरी बार दूसरे दल से आए व्यक्ति को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, क्या है भाजपा की रणनीति?